एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: ‘समय’ ही है सफलता की कुंजी, धन बचाने के बराबर है समय को बचाना

Safalta Ki Kunji: समय मूल्यवान है और यह सफलता की कुंजी भी है. इसलिए समय का सदुपयोग करना सीखे. जिस व्यक्ति में समय बचाने, सदुपयोग करने और इसका मूल्य समझने के गुण होते हैं, वह जीवन में सफल बनता है.

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts In Hindi: सफलता की कुंजी को भला कौन नहीं पाना चाहता. सफल बनने के लिए व्यक्ति कई तरह के प्रयास करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग अक्सर जहां चूक जाते हैं वह है ‘समय’. समय ही सफलता की अहम कुंजी है. महात्मा गांधी समय को लेकर कहते हैं- वही व्यक्ति धनी बन सकता है जो समय की बचत करना जानता हो. यानी ‘जो समय बचाते हैं वह धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन कमाए हुए धन के बराबर होता है’.

कबीर दास भी अपने दोहे से समय का मूल्य समझाते हैं. कबीर दास के अनुसार- ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब.कबीर दास अपने इस दोहे में समय को लेकर गहरा अर्थ प्रकट करते हैं.

हर व्यक्ति के लिए समय एक समान होता है. कुछ लोग उसी समय में सफलता को प्राप्त कर लेते हैं, तो वहीं कुछ समय को गंवा देते हैं और कुछ भी हासिल नहीं कर पाते. इसलिए समय के मूल्य को समझे और इसका सदुपयोग करना सीखें. क्योंकि समय सबसे बलवान होता है. खोए हुए धन को दोबारा कमाया जा सकता है लेकिन यदि एक बार कीमती समय निकल गया तो इसे दोबार नहीं हासिल किया जा सकता. जानते हैं सफल होने के लिए कैसे करें समय का सदुपयोग..

समय का करें सदुपयोग

जिस व्यक्ति ने समय का सदुपयोग करना सीख लिया,सही मायने में वही इंसान सफल होता है. इसलिए आप अपने तय समय या उससे पहले किसी कार्य को पूरा करें और जो समय बच गया हो उसे दूसरे कामों में उपयोग करें. इस तरह से आप समय का सदुपयोग कर अधिक कार्यों को कर पाएंगे और ज्यादा लाभ हासिल कर पाएंगे.

समय को लेकर बने पाबंद

सफल होने के लिए व्यक्ति में टाइम मेनेजमेंट या समय प्रबंधन के गुण होने चाहिए. इसके लिए आप अपने तय समय के अनुसार काम के लिए एक निश्चित समय सूची तैयार कर लें. इस तरह से आप अपने हर काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे.

समय की करें बचत

कुछ लोग समय का मूल्य नहीं समझते और अनावश्यक रूप से अधिक समय लगाकर काम करते हैं. ऐसा करने से आप सफलता को प्राप्त नहीं कर पाएंगे. इसलिए धन बचाने के समान ही समय बचाने का प्रयास करें.

सफल होने के लिए समय से पहले पूरा करें काम

व्यक्ति तभी सफल होता है जब वह अपने काम या किसी टास्क को तय समय या फिर उससे कम समय में सबसे पहले पूरा करने में कुशलता दिखाए. आपने देखा होगा कि एक रेस में वही व्यक्ति विजेता कहलाता है तो कम समय में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करता है. अगर आप इस गुण को नहीं अपनाएं तो सफलता की रेस में पिछड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Krishna Leela: जब दो मुट्ठी चावल के बदले कृष्ण ने सुदामा को दी दो लोक की संपत्ति, फिर तीसरी मुट्ठी पर क्यों रुक्मणि ने..

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Asta 2026: 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget