एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: सफलता की कुंजी प्राप्त करने के लिए रखें ‘बाज’ जैसी नजर, अपनाएं ये गुण

Safalta Ki Kunji: सफलता प्राप्त करने के लिए कभी-कभी आसमान तक उड़ान भरनी पड़ती है और इसके लिए बाज जैसी नजर और गुणों का होना बेहद जरूरी है. इससे व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है.

Safalta Ki Kunji Motivational Thoughts In Hindi: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य तैयार करने के साथ ही मेहनत और मोटिवेशन की भी जरूरत पड़ती है. आप कई चीजों से मोटिवेट हो सकते हैं. सफलता के लिए महापुरुषों या सफल लोगों के विचार, बड़ों के परामर्श और शिक्षा की जरूरत होती है. लेकिन सफलता हासिल करने के लिए कई बार बाज जैसी नजर और उसके गुण की भी जरूरत होती है. आसमान में उड़ने वाले बाज के गुण आपको कामयाब बना सकते हैं. सफल बनने और सफलता की कुंजी को प्राप्त करने के लिए जानते हैं बाज की इन खूबियों के बारे में.

बाज की इन खूबियों से सफलता की राह बनेगी आसान

  • सफलता के लिए रखें बाज जैसी नजर- हम अपने बड़े-बुजुर्गों से अक्सर सुनते हैं कि बाज जैसी नजर होनी चाहिए. जिससे कि व्यक्ति अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सके. बाज भी अपने नजर के कारण ही आसमान से ही जमीन पर अपने शिकार पर ध्यान केंद्रित कर पाता है. जो लोग अपने लक्ष्य के प्रति बाज जैसी नजर रखते हैं, वो कामयाबी को जरूर हासिल करते हैं.
  • भीड़ का हिस्सा न बनें- बाज अकेला ही स्वतंत्र रूप से आकाश में उड़ता है और कभी भीड़ का हिस्सा नहीं बनता. आपको भी सफलता प्राप्त करने के लिए बिना किसी की सहयता के अकेले ही कोशिश करनी चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए.
  • चुनौतियों का करें सामना- बाज कभी भी मुश्किलों से डरते नहीं हैं, इसलिए बाज तूफान को भी चुनौती मानकर उसका सामना करते हैं. आपको बाज से सीख लेनी चाहिए कि कैसे विपरीत परिस्थिति में भी डरने और घबराने के बजाय उसका डटकर सामना करें.
  • लक्ष्य पर फोकस करने की सीख- बाज हमेशा अपने शिकार पर नजरें गड़ाए रखते हैं. इसी तरह आपका ध्यान भी अपने लक्ष्य पर होना चाहिए.
  • नए तरीके से करें शुरुआत- बाज जब बूढ़े होने लगते हैं तो वो अपने पुराने पंखों को खुद भी नोंचकर बाहर निकाल देता है, जिससे कि नए पंख निकल सके. हालांकि ये बहुत तकलीफदेह भी होता है. लेकिन बाज की इस खूबी से आप प्रेरणा ले सकते हैं कि कैसे पुरानी आदतों, बातों और गलतियों को भुलाकर नए सिरे से सफलता की शुरुआत करनी चाहिए. जो लोग गलितयों या हार के कारण आगे बढ़ने से डरते हैं उन्हें बाज की इस आदत से जरूर सीख लेनी चाहिए. तभी वे जीवन में आगे बढ़ पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: सुख-समृद्धि के साथ घर पर वास करेंगी मां लक्ष्मी, गरुड़ पुराण के अनुसार नियमित सुबह करें ये कार्य

Disclaimer: हां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Amarnath Yatra 2026: बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget