एक्सप्लोरर

मानस मंत्र: भनिति मोरि सिव कृपां बिभाती, कपट हटाकर हित करने वाली होती है रामचरितमानस

Chaupai, ramcharitmanas: श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की रचना तुलसीदास जी अनन्य भगवद्‌ भक्त के द्वारा की गई है. मानस मंत्र के अर्थ को समझते हुए मानस की कृपा से भवसागर पार करने की शक्ति प्राप्त करते हैं.

Motivational Quotes, Chaupai, ramcharitmanas : रामचरितमानस के बालकाण्ड में तुलसीदास जी ने सरस्वती जी और गंगा जी की वंदना करते हुए कहते है कि जैसे सरस्वती जी अज्ञान का नाश करती है और गंगा जी पापो को हरने वाली होती है. जैसे रात चंद्रमा, रोहिणी, बुध और संपूर्ण तारागण के उदय से शोभित होती है, वैसे मेरी कविता श्री शिव पार्वती जी की कृपा को पाकर शोभा को प्राप्त होगी. 

पुनि बंदउँ सारद सुरसरिता । 

जुगल पुनीत मनोहर चरिता ⁠।⁠। 

मज्जन पान पाप हर एका । 

कहत सुनत एक हर अबिबेका ⁠।⁠। 

अब मैं सरस्वती जी और देव नदी गंगा जी की वन्दना करता हूँ. दोनों पवित्र और मनोहर चरित्र वाली हैं. गंगा जी में स्नान करने और जल पीने से पापों को हरती हैं और दूसरी सरस्वती जी गुण और यश कहने और सुनने से अज्ञान का नाश कर देती हैं. 

गुर पितु मातु महेस भवानी । 

प्रनवउँ दीनबंधु दिन दानी ⁠।⁠। 

सेवक स्वामि सखा सिय पी के ।

हित निरुपधि सब बिधि तुलसी के ⁠।⁠। 

श्री महेश और पार्वती को मैं प्रणाम करता हूँ, जो मेरे गुरु और माता-पिता हैं, जो दीनबन्धु और नित्य दान करने वाले हैं,  श्री सीता पति रामचन्द्र जी के सेवक, स्वामी और सखा हैं तथा मुझ तुलसीदास का सब प्रकार से कपट रहित सच्चा हित करने वाले हैं.

कलि बिलोकि जग हित हर गिरिजा । 

साबर मंत्र जाल जिन्ह सिरिजा ⁠।⁠। 

अनमिल आखर अरथ न जापू । 

प्रगट प्रभाउ महेस प्रतापू ⁠।⁠। 

शिव-पार्वती जी ने कलियुग को देखकर, जगत के हित के लिये, शाबर मन्त्र समूह की रचना की, जिन मन्त्रों के अक्षर बेमेल हैं, जिनका न कोई ठीक अर्थ होता है और न जप ही होता है, तथापि श्री शिवजी के प्रताप से जिनका प्रभाव प्रत्यक्ष है.

सो उमेस मोहि पर अनुकूला । 

करिहिं कथा मुद मंगल मूला ⁠।⁠। 

सुमिरि सिवा सिव पाइ पसाऊ । 

बरनउँ रामचरित चित चाऊ ⁠।⁠। 

वे उमापति शिव जी मुझ पर प्रसन्न होकर श्री राम जी की इस कथा को आनन्द और मंगल की मूल उत्पन्न करने वाली बनायेंगे. इस प्रकार पार्वती जी और शिव जी दोनों का स्मरण करके और उनका प्रसाद पाकर मैं चाव भरे चित्त से श्री राम चरित्र का वर्णन करता हूँ.

भनिति मोरि सिव कृपाँ बिभाती । 

ससि समाज मिलि मनहुँ सुराती ⁠।⁠। 

जे एहि कथहि सनेह समेता । 

कहिहहिं सुनिहहिं समुझि सचेता ⁠।⁠। 

होइहहिं राम चरन अनुरागी । 

कलि मल रहित सुमंगल भागी ⁠।⁠। 

मेरी कविता श्री शिव जी की कृपा से ऐसी सुशोभित होगी, जैसी तारा गणों के सहित चन्द्रमा के साथ रात्रि शोभित होती है. जो इस कथा को प्रेम सहित एवं सावधानी के साथ समझ-बूझकर कहें-सुनेंगे, वे कलियुग के पापों से रहित और सुन्दर कल्याण के भागी होकर श्री रामचन्द्र जी के चरणों के प्रेमी बन जायँगे. 

दोहा—

सपनेहुँ साचेहुँ मोहि पर जौं हर गौरि पसाउ ⁠। 

तौ फुर होउ जो कहेउँ सब भाषा भनिति प्रभाउ ⁠।⁠।⁠

यदि मुझ पर श्री शिवजी और पार्वती जी की स्वप्नमें भी सचमुच प्रसन्नता हो, तो मैंने इस भाषा, कविता का जो प्रभाव कहा है, वह सब सच हो.

Monthly Career Rashifal : मिथुन, कुंभ और मीन राशि को व्यापार में होगा लाभ, जानें किन राशि वालों को मिलेगा मार्च में प्रमोशन

Monthly Health Rashifal : मेष, सिंह और मीन राशि वालों को फिटनेस पर रखना होगा ध्यान, जानें अपना राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget