एक्सप्लोरर

मानस मंत्र: मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी⁠, संकट में फंसे दुखी भक्तों के राम नाम जाप से दूर होता है संकट

Chaupai, ramcharitmanas : श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की रचना तुलसीदास जी अनन्य भगवद्‌ भक्त के द्वारा की गई है. मानस मंत्र के अर्थ को समझते हुए मानस की कृपा से भवसागर पार करने की शक्ति प्राप्त करते हैं -

Motivational Quotes, Chaupai, ramcharitmanas : तुलसी दास जी राम नाम जपने से सभी स्तर के भक्तों को लाभ प्राप्त होता है. अर्थ की लालसा रखने वालों से लेकर ईश्वर की प्राप्ति की मनोकामना रखने वाले सभी भक्तों को राम नाम का जप करने का लाभ प्राप्त होता है.  मानस के मंत्रों को विस्तार से समझते हैं - 

नाम जीहँ जपि जागहिं जोगी। 
बिरति बिरंचि प्रपंच बियोगी।⁠। 
ब्रह्मसुखहि अनुभवहिं अनूपा। 
अकथ अनामय नाम न रूपा।⁠। 

ब्रह्मा के बनाये हुए इस जगत से भली भाँति छूटे हुए वैरागी योगी पुरुष इस नाम यानी राम नाम को ही जीभ से जपते हुए जागते हैं और नाम तथा रूप से रहित अनुपम, अनिर्वचनीय यानी जिसका वर्णन न किया जा सके, अनामय यानी दोष रहित ब्रह्म सुख का अनुभव करते हैं. 

जाना चहहिं गूढ़ गति जेऊ। 
नाम जीहँ जपि जानहिं तेऊ।⁠। 
साधक नाम जपहिं लय लाएँ। 
होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएँ⁠।⁠। 

जो परमात्मा के गूढ़ रहस्य को जानना चाहते हैं, वे जिज्ञासु भी नाम को जीभ से जप कर उसे जान लेते हैं. लौकिक सिद्धियों के चाहने वाले अर्थार्थी साधक लौ लगाकर नाम का जप करते हैं और अणिमादि  आठों सिद्धियों को पाकर सिद्ध हो जाते हैं.⁠

जपहिं नामु जन आरत भारी। 
मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी⁠।⁠। 
राम भगत जग चारि प्रकारा। 
सुकृती चारिउ अनघ उदारा।⁠। 

संकट से घबराये हुए दुखी भक्त नाम जप करते हैं तो उनके बड़े भारी बुरे संकट मिट जाते हैं और वे सुखी हो जाते हैं. जगत में चार प्रकार के भक्त जिसमें पहला अर्थार्थी वह जो धनादि की चाह से भजने वाले, दूसरे वाले आर्त जो संकट की निवृत्ति के लिये भजने वाले, तीसरे जिज्ञासु जो भगवान को जानने की इच्छा से भजने वाले और चौथा  ज्ञानी जो भगवान्‌ को तत्त्व से जानकर स्वाभाविक ही प्रेम से भजने वाले राम भक्त हैं. यह चारों ही पुण्यात्मा, पापरहित और उदार हैं. 

चहू चतुर कहुँ नाम अधारा। 
ग्यानी प्रभुहि बिसेषि पिआरा।⁠। 
चहुँ जुग चहुँ श्रुति नाम प्रभाऊ। 
कलि बिसेषि नहिं आन उपाऊ।⁠। 

चारों ही चतुर भक्तों को नाम का ही आधार है, इनमें ज्ञानी भक्त प्रभु को विशेष रूप से प्रिय है. यों तो चारों युगों में और चारों ही वेदों में नाम का प्रभाव है, परन्तु कलियुग में विशेष रूप से है. इसमें तो  नाम को छोड़ कर दूसरा कोई उपाय ही नहीं है.⁠ 

सकल कामना हीन जे राम भगति रस लीन⁠। 
नाम सुप्रेम पियूष ह्रद तिन्हहुँ किए मन मीन।⁠।⁠ 

जो सब प्रकार की भोग और मोक्ष की भी कामनाओं से रहित और श्री राम भक्ति के रस में लीन हैं, उन्होंने भी नाम के सुन्दर प्रेम रूपी अमृत के सरोवर में अपने मन को मछली बना रखा है अर्थात् वे नाम रूपी सुधा का निरंतर आस्वादन करते रहते हैं, क्षणभर भी उससे अलग होना नहीं चाहते.⁠ 

महामंत्र जोइ जपत महेसू, महादेव स्वयं जपते हैं राम नाम, राम नाम जपने से होता है कल्याण

रूप बिसेष नाम बिनु जानें, नाम पुकारने से आते हैं प्रभु, सब प्रकार से प्रभु नाम श्रेष्ठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय
शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget