एक्सप्लोरर

New Year 2022 Money Tips: नए साल के पहले दिन ही इन उपायों को करने से नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Money Tips 2022: नए साल को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में हर व्यक्ति की यही इच्छा होती है कि आने वाला साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए. घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे

Money Tips 2022: नए साल को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में हर व्यक्ति की यही इच्छा होती है कि आने वाला साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए. घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. इसलिए साल की शुरुआत लोग अच्छे कार्यों के साथ ही करना चाहते हैं. ताकि पूरा साल अच्छे से गुजरे. इसके लिए नए साल के पहले दिन वो पूजा-पाठ करते हैं, मंदिर जाते हैं, दान आदि करते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों के बारे में भी बताया गया है कि जिन्हें करने से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होगी, बल्कि साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार और आप पर बनी रहेगी. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. 

नए साल पर करें ये उपाय 

 1. कहते हैं कि सालभर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पर्स में मां लक्ष्मी की बैठी हुई फोटो रखें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. 

2. नए साल पर पीपल के पत्ते पर स्वास्तिक बना लें और उसे अपने पर्स या तिजोरी में रखें. ऐसा करने से भी धन लाभ होता है. 

3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल के दिन लाल रंग के कागज पर अपनी इच्छा लिखकर मंदिर में रख दें. इसके बाद नियमित रूप से धूप, दीप आदि से पूजा करें. ऐसा करने से जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी. 

4. नए साल के दिन अपने पर्स में चावल के कुछ दाने अवश्य रखें. ये उपाय करने से बेवजह होने वाली पैसों की बर्बादी रूक जाती है. इस उपाय के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि चावल के दाने टूटे हुए न हो. 

5. मान्यता है कि इस दिन माता-पिता या घर के किसी बुजुर्ग से पैसे मिलने पर इन्हें खर्च न करें. इन्हें आशीर्वाद स्वरूप मानकर पर्स में रख लें. हो सके तो इन पैसों पर केसर या हल्दी लगाकर तिजोरी में रख दें. कहते हैं कि ऐसा करने से हमेशा बरकत होती रहती है. 

6. नए साल के पहले दिन की शुरुआत गणेश जी की पूजा से करें. इसके लिए किसी गणेश मंदिर जाएं. उन्हें लड्डू का भोग लगाएं और प्रसाद को गरीबों में बांट दें. ऐसा करने से आपके धन संबंधी कार्य बनने लगेंगे और कारोबार में भी बरकत होगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Job Astrology: मानसिक तनाव को बढ़ाता है बेरोजगार होना, क्या करें उपाय? किस देवता की उपासना से मिलेगी नौकरी

Married Life: घर पहुंचते ही जीवनसाथी से होती है तू-तू मैं-मैं तो क्या करें? जानिए सुखद दांपत्य जीवन पाने के लिए उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget