एक्सप्लोरर

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी का दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से है खास, जानें इस दिन क्या शुभ चीजें हो रही हैं

Mohini Ekadashi 2024: वैशाख शुक्ल की मोहिनी एकादशी सभी एकादशी में बहुत खास होती है.क्योंकि इस दिन कई धार्मिक घटनाएं हुई थी. वहीं ज्योतिष दृष्टि से भी इस बार मोहिनी एकादशी पर कई शुभ चीजें होने वाली है.

Mohini Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि (Ekadashi 2024) का विशेष महत्व होता है. सभी एकादशी की तरह वैशाख (Vaishakh Month) शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भी भगवान विष्णु (Vishnu ji) को समर्पित है. इसे मोहिनी एकादशी इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार धारण किया था.

शास्त्रों में मोहिनी एकादशी व्रत (Mohini Ekadashi Vrat) को बहुत ही पावन और पुण्यफलदायी माना गया है. इस दिन किए व्रत और पूजन से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन कल्याणमय हो जाता है. बता दें कि इस वर्ष मोहिनी एकादशी का व्रत रविवार, 19 मई 2024 को रखा जाएगा.

मोहिनी एकादशी व्रत का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है. लेकिन इस वर्ष पड़ने वाली मोहिनी एकादशी ज्योतिष दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है. क्योंकि इस बार मोहिनी एकादशी के दिन कई शुभ चीजें होनी वाली है. आइये जानते हैं मोहिनी एकादशी का धार्मिक और ज्योतिष महत्व.

मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व (Mohini Ekadashi 2024 Religious Importance)

  • धार्मिक व पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन (Samudra Manthan) के बाद जब अमृत कलश की प्राप्ति हुई तो देवताओं और असुरों में इसे पहले पीने के लिए विवाद छिड़ गया. तब भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने मोहिनी रूप धारण किया और असुरों को अपने मोह जाल में फंसाकर सारा अमृत देवताओं को पिला दिया. इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने स्त्री रूप धारण किया था. इसलिए इसे मोहिनी एकादशी कहा जाता है.
  • मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) पर ही देवताओं ने अमृतपान किया था, जिसके बाद देवताओं को अमरत्व प्राप्त हुआ. इसलिए भी धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन शुभ माना जाता है.
  • विष्णु धर्मोत्तर पुराण शास्त्र के अनुसार, जब सीता माता भगवान राम बिछड़ गए थे तब ऋषि नारद ने रामजी को मोहिनी एकादशी व्रत रखने को कहा था. इसके बाद भगवान राम ने मोहिनी एकादशी का व्रत रखा. व्रत के प्रभाव से ही भगवान राम को सीता माता को ढूंढने में सफलता मिली.

ज्योतिष दृष्टि से क्यों खास है इस बार मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2024 Astrological Importance)

  • ज्योतिष दृष्टिकोण से इस साल 19 मई को पड़ने वाली मोहिनी एकादशी तिथि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिससे प्रभाव से यह एकादशी और भी फलदायी मानी जा रही है.
  • मोहिनी एकादशी का व्रत (Mohini Ekadashi Vrat) 19 मई को रखा जाएगा. इस दिन रविवार है. रविवार का शुभ दिन होने और साथ ही हस्त नक्षत्र पर पड़ने कारण मोहिनी एकादशी व्रत का दोगुना फल प्राप्त होगा.
  • 19 मई को मोहिनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का निर्माण होगा. ज्योतिष में इन योग को बहुत ही शुभ माना गया है. इन योग में व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
  • ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा. ज्योतिष (Jyotish) के अनुसार, 19 मई को शुक्र देव का गोचर वृषभ राशि में होने के बाद गुरु और शुक्र की युति (Guru-Shukra Yuti) बनेगी, जिसे नवम पंचम योग भी कहा जाता है. साथ ही गुरु-शुक्र की युति के शुभ संयोग से गजलक्ष्मी राजयोग (Gajlaxmi Yog) का निर्माण होगा.

ये भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर ही स्वरभानु बना राहु-केतु, जानें कैसे हुआ इन पाप ग्रहों का जन्म

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget