एक्सप्लोरर

Matsya Jayanti 2024 Date: मत्स्य जयंती कब है, भगवान विष्णु ने क्यों लिया था मत्स्य अवतार?

Matsya Jayanti 2024 Date: मत्स्य जयंती का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. इस दिन किस भगवान की पूजा की जाती है, क्या है इस दिन का महत्व आइये जानते हैं.

Matsya Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का वर्णन है. भगवान विष्णु का यह अवतार एक बड़ी मछली का अवतार है.

भगवान विष्णु के 24 अवतार बताए गए हैं. इनमें से 23 अवतार पृथ्वी पर आ चुके हैं और 24वां अवतार 'कल्कि अवतार' के रूप में होना बाकी है. उनमे से एक अवतार है मत्सय अवतार है.

भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार में पृथ्वी को जल प्रलय से बचाया था. साथ ही, उन्होंने हयग्रीव नाम के दैत्य का वध किया था. हयग्रीव ने वेदों को चुराकर समुद्र की गहराई में छिपा दिया था. इस तरह से मत्स्य अवतार में प्रकट होकर भगवान विष्णु ने वेदों की रक्षा की. मत्स्य अवतार को भगवान विष्णु का पहला अवतार कहा जाता है.

मत्स्य जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मत्स्य जयंती मनाई जाती है. साल 2024 में मत्स्य जयंती 11 अप्रैल, बृहस्पतिवार के दिन पड़ रही है. इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु के मत्स्य अवसार की पूजा अर्चना की जाती है.

मत्स्य जयंती तिथि (Matsaya Jayanti 2024 Tithi)

  • तृतीया तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 10, 2024 को 17:32 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त - अप्रैल 11, 2024 को 15:03 बजे
  • मत्स्य जयन्ती मुहूर्त दोपहर 1:39 से शाम 4:12
  • अवधि - 02: 33 मिनट्स

इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. संयोग से मत्स्य जयंती के दिन बृहस्पतिवार यानि गुरूवार का दिन पड़ रहा है. गुरुवारक विष्णु जी की पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. 

मत्स्य जयंती महत्व (Matsya Jayanti 2024 Importance)

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, हयग्रीव नामक राक्षस से पृथ्वी की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने विशालकाय मत्स्य (मछली) का अवतार लिया  था. मछली का रूप धारण कर भगवान ने दैत्य पुत्र से पुन: वेदों को प्राप्त किया था.

इसलिए इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान, पूजा और व्रत से तन और मन की शुद्धि होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं. 

Chaitra Navratri 2024 Colours: नवरात्रि में किस दिन पहने कौन सा रंग, मां दुर्गा से क्या है रंगों का संबंध, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget