एक्सप्लोरर

Margashirsha Purnima 2023: पूर्णिमा पर ही क्यों की जाती है सत्यनारायण व्रत कथा, जानें इसका महत्व और लाभ

Margashirsha Purnima 2023: हर माह पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने की परंपरा है, कलयुग में इस व्रत-कथा को बहुत प्रभावशाली माना गया है, जानें पूर्णिमा पर सत्यनारायण व्रत कथा का महत्व और लाभ

Margashirsha Purnima 2023: 26 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है. पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की विशेष पूजा और कथा करने का विधान है, प्राचीन काल से ही पूर्णिमा पर सत्यव्रत और कथा का श्रवण किया जा रहा है.

स्कन्द पुराण के अनुसार सत्यनारायण व्रत की कथा सुनने मात्र से श्रीहरि साधक के सारे दुख हर लेते हैं. कलुयग में सत्यव्रत करना बहुत प्रभावशाली माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं पूर्णिमा पर ही सत्यनारायण व्रत कथा क्यों की जाती है. आइए जानें.

पूर्णिमा पर ही क्यों होती सत्यनारायण कथा ?

स्कंद पुराण में कहा गया है कि सत्यनारायण भगवान विष्णु के ही रूप हैं. पूर्णिमा तिथि पर विशेष रूप से भगवान विष्णु और उनके स्वरूपों की पूजा की जाती है. ऐसे में इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा और पूजा करने की परंपरा सालों से प्रचलित है.

इस कथा की महिमा को भगवान सत्यनारायण ने अपने मुख से देवर्षि नारद को बताया है. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण व्रत की कथा को सुनने का फल हजारों सालों तक किए गए यज्ञ के बराबर मिलता है.

सत्यनारायण व्रत कथा के लाभ

  • भगवान सत्यनारायण की कथा व्यक्ति को धर्म और सच के मार्ग पर जाने के लिए प्रेरित करती है ताकि वह सुख और संपन्न रहे. मान्यता है कि जहां श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा होती है वहां गौरी-गणेश, नवग्रह और समस्त दिक्पाल मौजूद रहते हैं साधक को आशीर्वाद देते हैं
  • सत्यनारायण व्रत कथा के प्रताप से सुखी वैवाहिक जीवन, मनचाहे वर-वधु, संतान, अच्छा स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ आदि मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.
  • हर पूर्णिमा पर सत्यनारायण व्रत कथा करने से परिवार के लोग सुख समृद्धि, ऐश्वर्यों को प्राप्त करते हैं. उनका जीवन धर्म-अर्थ काम-मोक्ष को सिद्ध कर लेता है. क्लेश मिटते हैं.
  • आजीविका संबंधी समस्या, कन्या के विवाह में बाधा, पति के अच्छे स्वास्थ आदि कामनाओं के लिए सत्यनारायण का व्रत बहुत शुभ फलदायी माना जाता है.

Ayodhya Mandir: अयोध्या में इस जगह त्यागा था लक्ष्मण जी ने शरीर, जानें इस मंदिर का इतिहास और रोचक बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget