एक्सप्लोरर

Margashirsha Month 2021: आज से शुरू होगा मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, जानें इस महीने के व्रत और त्योहार

Margashirsha Month Vrat 2021: आज 20 नवंबर शनिवार के दिन से नए महीने की शुरुआत हो रही है. मार्गशीर्ष महीने का समापन 19 दिसंबर को पूर्णिमा के दिन होगा.

Margashirsha Month Vrat 2021: आज यानि 20 नवंबर, शनिवार के दिन से नए महीने की शुरुआत हो रही है. मार्गशीर्ष महीने (Margashirsha Month) का समापन 19 दिसंबर को पूर्णिमा के दिन होगा. इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे. मार्गशीर्ष महीने में पहला व्रत रोहिणी व्रत (Rohini Vrat) 20 नवंबर के दिन रखा जाएगा. ये व्रत जैन समुदाय के लोगों द्वारा रखा जाता है. वैसे तो इस माह में कोई बड़ा पर्व नहीं है, लेकिन तिथि के अनुसार कई व्रत मार्गशीर्ष माह में आने वाले हैं. तो आइए जानते हैं, किस तिथि पर कौन से भगवान के लिए व्रत रखा जाएगा.

मार्गशीर्ष माह के व्रत और त्योहार इस तिथि प्रकार हैं-

-20 नवंबर रोहिणी व्रत है. ये जैन समुदाय के लोगों द्वारा रखा जाता है. 

-23 जून को संकष्टी चतुर्थी है. संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश जी को समर्पित है और हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ये व्रत रखा जाता है.

-27 नवंबर को कालाष्टमी है. कालाष्टमी को काल भैरव जयंती भी कहा जाता है. ये व्रत काल भैरव भगवान के लिए रखा जाता है. हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है.

- 30 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी व्रत है. वर्ष के प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को एकादशी मनाई जाती है. इस प्रकार मार्गशीर्ष महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. वहीं, शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है. 

-2 दिसंबर को प्रदोष व्रत है. भगवान शिव को समर्पित ये व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन रखा जाता है.

-2 दिसंबर को ही मासिक शिवरात्रि है. ये भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इसे कृष्ण पक्ष माह के चतुर्दशी को रखा जाता है. 

-4 दिसंबर को इस बार अमावस्या के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी लगेगा. ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा के आने की वजह से सूर्यग्रहण लगता है. इस दौरान चंद्र और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है. सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है.

-5 दिसंबर को चंद्र दर्शन है.

-7 दिसंबर को विनायक चतुर्थी है. हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है. इस दिन भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-उपासना की जाती है.

-8 दिसंबर को विवाह पंचमी है. धार्मिक ग्रंथों की मानें तो मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वयंवर और विवाह संपन्न हुआ था. और हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी मनाया जाता है.

-9 दिसंबर को चंपा और स्कन्द षष्ठी है. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है. 

-11 दिसंबर को मासिक दुर्गाष्टमी है. शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है. इसमें मां दुर्गा की पूजा की जाती है.

-14 दिसंबर को गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है. 

-15 दिसंबर को मत्स्य द्वादशी है. 

-16 दिसंबर को मासिक कार्तिगाई दीपम है.

-16 दिसंबर को धनु संक्रांति है. साथ ही प्रदोष व्रत है. सूर्य देव का एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है. वहीं, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन भी प्रदोष व्रत किया जाता है. 

-18 दिसंबर को दत्तात्रेय जंयती है.

-18 दिसंबर को पूर्णिमा व्रत है.

-19 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और अगले दिन से पौष माह की शुरुआत होगी. 

Jyotish Shastra : मंत्र की गहराई को जानकर करें मंत्र सिद्धि, सच्चे मन से करें जाप  

Dev Deepawali 2021: देव दीपवाली पर आप भी खोल सकते हैं किस्मत का ताला, बस आज के दिन करें ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
Sawan Kalashtami 2026: सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
Rashifal 5 August 2026: बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget