एक्सप्लोरर

मार्च 2025 का आखिरी शुक्रवार और शनिवार, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

Friday and Saturday Upay: शुक्रवार मां लक्ष्मी का तो शनिवार शनि देव का दिन है. शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने वालों धन में वृद्धि होती है, साथ ही शनिवार के दिन किए गए उपाय संकटों से मुक्ति दिलाते हैं.

Friday and Saturday Upay: मार्च का आखिरी शुक्रवार 27 मार्च और आखिरी शनिवार 28 मार्च 2025 को होगा. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, देवी संतोषी, मां दुर्गा और शुक्र देव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो जीवन में धन, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.

वहीं शनि देव का प्रिय दिन है शनिवार. ऐसे में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने वाले इस दिन तमाम तरह के उपाय और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. आइए जानते हैं मार्च के आखिरी शनिवार और शुक्रवार के उपाय.

शुक्रवार के उपाय (Friday Upay)

  • मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
  • शुक्रवार के दिन कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाना बेहद खास होता है. कहते हैं ऐसा करने से घर में धन आगमन बढ़ता है, दरिद्रता दूर होती है. आप चाहें तो इस दौरान कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा भी दे सकते हैं.
  • वैसे तो गाय को रोटी रोज खिलाना चाहिए, लेकिन मान्यता है कि शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है. ऐसा करने से 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा मिलती है. तिजोरी हमेशा भरी रहती है.
  • उर्ध्वमुखी श्रीयंत्र को शुक्रवार के दिन घर में स्थापित करना चाहिए. कहते हैं इससे लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं. इसे गुलाबी कपड़े या छोटी सी चौकी पर स्थापित करें. नित्य प्रातः इसे जल से स्नान कराएं. पुष्प अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर श्रीयंत्र के मंत्र का जाप करें.

शनिवार के उपाय (Shanivar Upay)

  • पीपल का वृक्ष सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और देवताओं का वास स्थल माना गया है. स्कंद पुराण, पद्म पुराण और अन्य ग्रंथों में इसका विशेष उल्लेख मिलता है. इसे विष्णु, शिव और ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है. विशेष रूप से शनि दोष शांति के लिए पीपल की पूजा करना फलदायी होता है.
  • शनिवार के दिन पूजा करते हुए शनि देव के प्रभावशाली मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें. इससे शनि की साढे साती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.
  • कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग रख लें. इसके बाद मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें. फिर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. सफलता प्राप्ति की प्रार्थना करें और नींबू लेकर कार्य प्रारंभ कर दें. इससे आपके कार्य में सफलता की संभावना बढ़ती है.

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के पहले दिन इन पूजा सामग्री से करें पूजा, सालभर रहेगी सुख, समृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget