एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर संगम पर दिखी हिंदू सनातन धर्म की अद्भुत छठा

Makar Sankranti 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के बाद आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अखाड़ों के साधु-संतों के बाद श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया और आस्था की डुबकी लगाई.

Makar Sankranti 2025: पौष पूर्णिमा के दिन से महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) की शुरुआत हो चुकी है और आज मंगलवार 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर्व पर भी अमृत स्नान किया जाएगा. इसी के साथ आज महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान (Shahi Snan) भी किया जाएगा.

महाकुंभ में पवित्र शाही स्नान के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती यानि त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) पर मकर संक्रांति के दिन स्नान करते हैं. इसलिए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संगम पर हिंदू सनातन धर्म (Sanatan Dharm) की अद्भुत छठा देखने को मिलती है. मकर संक्रांति स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही मकर संक्रांति पर आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी.

मकर संक्रांति पर श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया. इसके साथ ही श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया और दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद ने अमृत स्नान किया. अखाड़ा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई.

त्रिवेणी संगम पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का संगम स्थल है, जिसे ‘त्रिवेणी संगम’ कहते हैं. त्रिवेणी संगम हिंदू सनातन धर्म के लिए विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है. धार्मिक मान्यता है कि संगम पर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्त होता है. मकर संक्रांति के खास अवसर पर अमृत स्नान के लिए भी लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे. मकर संक्रांति का पावन पर्व धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है.

संक्रांति पर स्नान के बाद क्या करें

मकर संक्रांति पवित्र नदी में स्नान के बाद दान जरूर करना चाहिए. आप अपनी क्षमतानुसार तित, गुड़, खिचड़ी, तांबा, कंबल, स्वर्ण आदि का कर सकते हैं. साथ ही गरीबों को भोजन भी कराना बहुत पुण्यदायी होता है.  

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025 Bhog: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को लगाएं इन चीजों का भोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget