एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर क्यों अनिवार्य है खिचड़ी, अलाउद्दीन खिलजी से जुड़ा है कनेक्शन

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को है. इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है. मकर संक्रांति के दिन लोग खिचड़ी खाते, पकाते, दान करते और गोरखनाथ भगवान को भोग भी लगाते हैं.

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व देशभर में मनाया जाता है. नए साल की शुरुआत के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है. साथ ही यह हिंदू धर्म में इसलिए भी खास होता है, क्योंकि मकर संक्रांति के साथ खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है.

मकर संक्रांति पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. मकर संक्रांति को संक्रांति, पोंगल, माघी, उत्तरायण, उत्तरायणी और खिचड़ी पर्व आदि जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं. साथ ही इस पर्व में खिचड़ी पकाने, खाने और दान करना भी अनिवार्य होता है.

कब है मकर संक्रांति 2024 (Makar Sankranti 2024 Date)

मकर संक्रांति की तिथि को लेकर हर वर्ष असमंजस की स्थिति रहती है. इस साल भी लोग कंफ्यूज हैं कि, मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाएं या 15 जनवरी को. बता दें कि, पंचांग के अनुसार 2024 में मकर संक्रांति का पर्व सोमवार, 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति पर क्यों अनिवार्य है ‘खिचड़ी'

मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, रेवड़ी आदि की तरह ही खिचड़ी का भी खास महत्व है. इसलिए तो इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल खिचड़ी कोई साधारण भोजन नहीं है. बल्कि इसका संबंध ग्रहों से होता है. मान्यता है कि दाल, चावल, घी, हल्दी, मसाले और हरी सब्जियों से मिश्रण से बनने वाले खिचड़ी का संबंध नवग्रहों से है. इसलिए खिचड़ी के सेवन से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

खिचड़ी के चावल का संबंध चंद्रमा से, नमक का शुक्र से,  हल्दी का गुरु से, हरी सब्जियों का बुध से और खिचड़ी के ताप का संबंध मंगल ग्रह से होता है. मकर संकांति पर बनने वाली खिचड़ी में काली ऊड़द की दाल और तिल का प्रयोग किया जाता है, जिसके दान और सेवन से सूर्य देव और शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती है.

ऐसे हुई खिचड़ी परंपरा की शुरुआत

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा बहुत ही पुरानी है. मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करना बाबा गोरखनाथ और अलाउद्दीन खिलजी से जुड़ा है. कथा के अनुसार, अलाउद्दीन खिलजी और उसकी सेना के विरुद्ध बाबा गोरखनाथ और उनके शिष्यों ने भी खूब संघर्ष किया. युद्ध के कारण योगी भोजन पकाकर खा नहीं पाते थे. इस कारण योगियों की शारीरिक शक्ति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही थी.

तब बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को मिलाकर एक व्यजंन तैयार किया, जिसे ‘खिचड़ी’ का नाम दिया गया. यह कम समय, सीमित साम्रगी और कम मेहनत में बनकर तैयार हो जाने वाला व्यंजन था, जिसके सेवन से योगियों को शक्ति मिलती थी और वे शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहते थे.  

खिलजी जब भारत छोड़कर गए तो योगियों ने मकर संक्रांति के उत्सव में प्रसाद के रूप में इसी तरह से खिचड़ी बनाई. इसलिए हर साल मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाई जाती है और बाबा गोरखनाथ को भोग लगाया जाता है. इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने के साथ ही दान करने का भी महत्व है.

ये भी पढ़ें: Happy Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर अपनों को भेजें ये शानदार शुभकामनाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget