एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि साल 2026 में किस दिन मनाई जाएगी, अभी से नोट कर लीजिए डेट

Mahashivratri 2026 Date: भगवान शिव की पूजा-उपासना का महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि अगले साल यानि 2026 में किस दिन मनाया जाएगा. अभी से नोट कर लीजिए पूजा की डेट और मुहूर्त.

Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म और शैवों के लिए काफी महत्वपूर्ण उत्सव होता है. साल 2025 में 26 फरवरी के दिन धूमधाम से पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया. महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सभी पर्व-त्योहार में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है जोकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं अब 2026 में किस दिन पड़ेगी महाशिवरात्रि.

2026 में महाशिवरात्रि किस दिन

अगले साल यानि 2026 में भी महाशिवरात्रि का पर्व फरवरी महीने में ही मनाया जाएगा. फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 05:04 पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 16 फरवरी 2026 को शाम 05:34 पर होगा. ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी रविवार को ही मनाया जाएगा. इसका कारण यह है कि निशिता काल में महाशिवरात्रि की पूजा अधिक शुभ फलदायी होती है. इसलिए 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और रात 11:55 से 12:56 तक निशिता काल में पूजा का मुहूर्त रहेगा. वहीं महाशिवरात्रि का पारण 16 फरवरी 2026 को सुबह 6:42 से लेकर दोपहर 3:10 तक किया जा सकेगा.

महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजा का समय (Mahashivratri 2026 Char Prahar Puja time)

प्रथम प्रहर पूजा का मुहूर्त 15 फरवरी 2026 शाम 06:11 से रात 09:23 तक
द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त 15 फरवरी 2026 रात 09:23 से अर्धरात्रि 12:36 तक
तृतीया प्रहर पूजा मुहूर्त 15 फरवरी 2026 देर रात 12:36 से सुबह 03:47 तक
चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त 16 फरवरी 2026 सुबह 03:47 से 06:59 तक

महाशिवरात्रि 2026 पूजा महत्व (Mahashivratri 2026 Importance)

महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने से कई तरह की किंवदंतियां जुड़ी हैं. एक मान्यता यह है कि महाशिवरात्रि की रात ही भगवान शिव ने तांडव नृत्य का किया था. एक मान्यता यह भी है कि इसी पावन दिन पर माता पार्वती और शिव का विवाह हुआ था. इसलिए यह पर्व विशेष रूप से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत-पूजन करने वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, मनोकामना पूरी होती है, वैवाहिक व पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है और सभी प्रकार से दुख-पीड़ाओं का अंत होता है.

ये भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या से जुड़ी 5 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget