एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन पूजन के समय भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, भोलेनाथ हो जाएंगे रुष्ट

भगवान शिव को प्रिय महाशिवरात्रि 2022 पर्व इस बार 1 मार्च के दिन मनाई जा रही है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अराधना की जाती है. इस दिन शिव जी को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल अर्पित करते हैं

भगवान शिव को प्रिय महाशिवरात्रि 2022 (Mahashivratri 2022) का पर्व इस बार 1 मार्च के दिन मनाई जा रही है. इस दिन भगवान शिव (Lord Shiv Puja) की पूजा-अराधना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा उपासना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव परिवार की पूजा होती है. भोलेनाथ को इस दिन चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल अर्पित करने चाहिए. 

भगवान शिव (Lord Shiv) को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें ही पूजा के समय उन्हें भेंट करनी चाहिए. इतना ही नहीं, कहते हैं कि इस दिन घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए. और साथ ही धूप और दीप से आरती करनी चाहिए. मान्यता है कि शिव जी पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए. इन सब चीजों को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. भोलेनाथ की पूजा में कुछ चीजों को भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए. आइए जानें. 

महाशिवरात्रि 2022 पर इन बातों का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ को कुछ चीजें भूलकर भी अर्पित नहीं करनी चाहिए. इससे आपको पूजा का फल मिलने की बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानें इन चीजों के बारे में. 

शंख

शास्त्रों में उल्लेख है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में शंख भूलकर भी शामिल न करें. क्योंकि शंखचूर नामक असुर का वध भगवान शिव ने किया था. इसलिए उनकी पूजा में इसे शामिल करने की मनाही होती है. 

कुमकुम या रोली

इसके साख ही भगवान शिव को कुमकुम और रोली भूलकर भी न लगाएं. 

तुलसी का पत्ता

मान्यता है कि भोलेनाथ को तुलसी का पत्ता भी अर्पित नहीं करना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार जलंधर की पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा बन गई थी. और भगवान शिव ने जलंधर का वध किया था. और इसी कारण वृंदा ने शिव पूजा में तुलसी के पत्ते इस्तेमाल न करने को कहा था. 

नारियल पानी

नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक भूलकर भी न करें.

फूल

भगवान शिव के भक्तों को पूजा के दौरान केतकी और केवड़े के फूल का इस्तेमाल करने की मनाही होती है. साथ  ही, कनेर और कमल के फूल के अलावा लाल रंग के फूल भी प्रिय नहीं है. 

हल्दी
इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवान शिव को भूलकर भी हल्दी अर्पित न करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन राशि की लड़कियों के हाथ में होता है राजयोग, धन दौलत की नहीं होती कभी कमी

चांदी का कछुआ घर में रखने के हैं ढेरों फायदे, धन की नहीं होती है कमी, जानें मालामाल करने वाले ये वास्तु टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Live: जलाभिषेक से आरती तक, जानें महादेव की पूजा का पूरा तरीका
LIVE: जलाभिषेक से आरती तक, जानें महादेव की पूजा का पूरा तरीका
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget