एक्सप्लोरर

MahaKumbh 2025: महाकुंभ हर 12 साल में क्यों मनाया जाता है ?

MahaKumbh 2025: धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का सबसे बड़ा मेला महाकुंभ 2025 में आयोजित होने वाला है, महाकुंभ हर 12 साल बाद आता है, इसके पीछे धार्मिक और ज्योतिष का गहरा संबंध है.

MahaKumbh 2025: सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटक आते हैं. सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला महापर्व कुंभ है.

कुंभ चार तीर्थ स्थल प्रयागराज में संगम किनारे, हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे, उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर और नासिक में गोदावरी नदी पर आयोजित किया जाता है. क्या आप जानते हैं महाकुंभ हर 12 साल बाद ही क्यों आता  है, क्या है इसके पीछ कारण.

महाकुंभ 2025 डेट (MahaKumbh 2025 Date)

2025 में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो रही है. इसका समापन 26 फरवरी को होगा. महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है और महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व की समाप्ति हो जाती है.

यह मेला चार प्रमुख स्थानों – हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में आयोजित किया जाता है. इनमें से नासिक और उज्जैन में हर साल कुंभ मेला लगता है, जबकि महाकुंभ बारह साल में एक बार इन चारों स्थानों पर बारी-बारी से होता है

महाकुंभ 12 साल में क्यों मनाया जाता है ?

ज्योतिष वजह - पिछला महाकुंभ 2013 में प्रयागराज में हुआ था और अगला महाकुंभ 2025 में होने वाला है. महाकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार होता है, और इसके पीछे एक खगोलीय कारण है. ज्योतिष के अनुसार, महाकुंभ का आयोजन ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है, विशेषकर बृहस्पति और सूर्य की राशियों पर.

बृहस्पति लगभग 12 वर्षों में अपनी 12 राशियों का पूरा चक्कर लगाते हैं. जब बृहस्पति कुम्भ राशि में और सूर्य मेष राशि में होते हैं, तब महाकुंभ का आयोजन किया जाता है. यही कारण है कि हर 12 साल में यह महापर्व मनाया जाता है.

धार्मिक वजह - समुद्र मंथन के दौरान अमृत पाने के लिए देवताओं और असुरों के बीच बारह दिव्य दिनों तक युद्ध हुआ था, जो मनुष्यों के बारह वर्षों के बराबर माना जाता है, इसीलिए महाकुंभ मेला बारह साल में एक बार आयोजित होता है और इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि महाकुंभ मेले के दौरान संगम किनारे स्नान, दान, जप, तप करने वालों को पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

महाकुंभ 2025 शाही स्नान (MahaKumbh 2025 Shahi Snan)

  • 13 जनवरी: पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर होगा.
  • 14 जनवरी: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भी शाही स्नान होगा.
  • 29 जनवरी:  तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या पर है. 
  • 3 फरवरी:  चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी पर होगा. 
  • 12 फरवरी: पांचवा शाही स्नान माघ पूर्णिमा पर होगा.
  • 26 फरवरी: छठा और आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि पर होगा. 

साप्ताहिक पंचांग 25 नवंबर- 1 दिसंबर 2024: उत्पन्ना एकादशी से मार्गशीर्ष अमावस्या तक 7 दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, त्योहार जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज रात कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं, जानें हर अपडेट
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज रात कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं, जानें हर अपडेट
Hariyali Teej 2026: विदेश में कैसे मनाएं तीज? NRI महिलाएं ग्रहण और पूजा के नियमों में न हों भ्रमित
Hariyali Teej 2026: विदेश में कैसे मनाएं तीज? NRI महिलाएं ग्रहण और पूजा के नियमों में न हों भ्रमित
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget