एक्सप्लोरर

Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर फूलों की बारिश...भक्तों की भीड़, 1.5 करोड़ लोगों ने किया स्नान

Magh Mela 2023: इस बार मौनी अमावस्या पर शनि अमावस्या का महायोग था, जिससे गंगा का स्नान खास फलदायी रहा. माघ मेले का अगला स्नान 26 जनवरी को यानी गणतंत्र दिवस के दिन बसंत पंचमी पर पड़ेगा.

Magh Mela 2023: माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व 'मौनी अमावस्या' (Mauni Amavasya) पर बीते दिन यानी शनिवार को 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. इस दौरान श्रद्धा में डूबे लोगों और साधुओं तथा संतों पर मेला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से फूलो की बारिश की.

मौनी अमावस्या और शनि अमावस्या का महायोग होने की वजह से श्रद्धालु शुक्रवार से ही भारी संख्या में मेले में शिरकत करने लगे थे. शुक्रवार को रात 12 बजे से लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 1.5 करोड़ भक्तों ने गंगा और संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाई. इसकी जानकारी प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दी है.  

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, SSP (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि मेले की सिक्योरिटी के लिए 5 हजार से ज्यादा स्टाफ की तैनाती की गई थी. इनमें सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस, LIU की टीम, इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के ऑफिसर, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF), नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF), वाटर पुलिस आदि के स्टाफ शामिल हैं.

राजीव मिश्र के मुताबिक, मेले में फ्लोटिंग यानी पानी में तैरती पुलिस चौकी और रिवर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि CCTV कैमरों, ड्रोन कैमरों और  शरीर पर लगाए जाने वाले कैमरों से लोगों पर निगरानी रखी जा रही है.

इस बार गंगा का स्नान रहा खास फलदायी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी शनिवार को सुबह संगम में स्नान किया. बता दें कि ऐसा माना जाता है कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर मौन यानी चुप रहकर संगम में डूबकी लगाने से मन के पाप नष्ट हो जाते हैं. इस बार मौनी अमावस्या पर शनि अमावस्या का महायोग था, जिससे गंगा का स्नान खास फलदायी रहा.

माघ मेले का अगला स्नान 26 जनवरी को यानी गणतंत्र दिवस के दिन बसंत पंचमी पर पड़ेगा. इसके बाद 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा तथा 18 फरवरी को महाशिवरात्रि होगा. इसके बाद माघ मेले का समापन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2023: 26 जनवरी को है अबूझ मुहूर्त, बिना मुहूर्त देखें करें ये 5 शुभ काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget