एक्सप्लोरर

Sawan 2021 : सावन के पहले मंगलवार मंगला गौरी व्रत से पाएं मनचाहा वर 

अधिकांश लोग सावन में सोमवार को व्रत रखते हैं, लेकिन इस माह मंगलवार का भी बेहद खास महत्व होता है. महिलाएं यह व्रत रखें तो वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय बीतता है.

Sawan 2021 : सावन माह में महादेव के भक्त पूजा के लिए सुबह से मंदिरों में पहुंच जाते हैं. 26 जुलाई को इस सावन का पहला सोमवार है. सावन में सोमवार दिन का विशेष महत्व है. मगर सावन में इतना ही मंगलवार का भी महत्व है. मान्यता है कि अगर किसी का वैवाहिक जीवन खराब हो या किसी का रिश्ता पक्का होने में अड़चन आ रही हो, संतान सुख नहीं मिल रहा हो तो उसे मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखना चाहिए. इस दिन मां पार्वती की विधि विधान से पूजा करने पर मनवांछित फल मिलता है.

मंगलागौरी व्रत की महिमा
मान्यता है कि यह व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है. पति को दीर्घायु मिलती है. नव विवाहिता यह व्रत रखे तो पूरा वैवाहिक जीवन अच्छे से गुजरता है. जिन युवतियों को पसंदीदा पति नहीं मिल रहा है, उनको भी मंगला गौरी व्रत रखना चाहिए. कहा जाता है कि सावन में ही माता पार्वती की तपस्या से महादेव ने खुश होकर उनसे विवा​ह के लिए हामी भरी थी. यह व्रत शुरू करने के बाद कम से कम पांच साल रखा जाता है. हर साल सावन में 4 या 5 मंगलवार व्रत होते हैं. आखिरी व्रत वाले दिन उद्यापन कर देना चाहिए.
 
मंगला गौरी व्रत की विधि
 - सावन महीने में हर मंगलवार सुबह उठकर स्नान कर नए कपड़े पहनें. 
- एक चौकी पर आधे में सफेद कपड़ा बिछाएं, आधे में लाल कपड़ा बिछाएं. 
- सफेद में चावल के नौ ढेर बनाकर नवग्रह बनाएं. लाल में गेहूं के सोलह ढेर.
. चौकी पर अलग स्थान पर चावल बिछाकर पान का पत्ता रखें, स्वास्तिक बनाएं.
- गणपति को विराजमान कर रोली, चावल, पुष्प, धूप आदि से विधिवत पूजन करें. 
- थाली में मिट्टी से माता मंगला गौरी की प्रतिमा बनाकर चौकी पर स्थापित करें. 
-जल, अक्षत और पुष्प हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें, मनोकामना कहकर विनती करें. 
- मातारानी को पंचामृत से स्नान कराएं. सोलह लड्डू, पान, फल, फूल, लौंग, इलायची चढ़ाएं.
- मां को 16 श्रृंगार का सामान चढ़ाएं. 16 बत्तियों वाला दीपक जलाएं या अलग दीपक जलाएं.
- मंगला गौरी व्रत की कथा पढ़ें और माता की आरती गाएं. अंत में वस्तुएं ब्राह्मण को दे दें.
- व्रत निर्जला हो या फलाहार, नमक का सेवन भूलकर न करें. शाम को अपना व्रत खोलें.

इन्हें पढ़ें : 
Chanakya Niti: लक्ष्मी जी की कृपा चाहिए तो जीवन में भूलकर भी न करें ये काम, जानें चाणक्य नीति


Pradosh Vrat: इस दिन है सावन का पहला प्रदोष व्रत, करें इस कथा का पाठ, पूरी होगी मनोकामना, बढ़ेगा मान-सम्मान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget