एक्सप्लोरर

Libra Relationship Horoscope 2025: तुला राशि की घरेलू माहौल में अस्थिरता, कलह की स्थिति रहेगी, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Libra Family Horoscope 2025: नया साल गृहस्थ जीवन में क्या नया मोड़ लेकर आएगा, आइए जानते हैं पारिवारिक मामले में साल 2025 तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. (Tula Relationship rashifal)

Libra Family Horoscope 2025: निजी और पारिवारिक संबंधों को लेकर आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपकी जिम्मेदारी बढ़ी हुई रहेगी. चाहे वह नाते-रिश्तेदारी हो या फिर अन्य परिवार से जुड़े कामों को पूरा करने की मंशा हो, सितारों की चाल सुखद और शानदार परिणामों की ओर बढ़ाने वाली रहेगी. किंतु छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी.

प्रेम संबंधों में साथी के साथ वांछित स्थानों में भ्रमण होने के आसार रहेंगे, किंतु उनके साथ छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें, अन्यथा रिश्तों में गहरे तनाव हो सकते हैं.कुल मिलाकर, वर्ष के इन महीनों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, किंतु बुद्धिमत्ता को कमजोर न करें. मार्च महीने के बाद शनि का प्रभाव दूसरे भाव से समाप्त हो जाएगा.

फलस्वरूप पारिवारिक मामलों में धीरे-धीरे करके अनुकूलता का ग्राफ बढ़ने लगेगा और धीरे-धीरे करके सब ठीक हो जाएगा. वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाय तो इस मामले में इस वर्ष लंबे समय तक कोई प्रतिकूलता नजर नहीं आ रही है. साल के शुरुआती महीनों में भले ही बृहस्पति आठवें भाव में रहे लेकिन नवम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेगा; जो गृहस्थ संबंधी मामलों में कोई बड़ी परेशानी नहीं आने देगा.

वहीं मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति की पोजीशन काफी अच्छी हो जाएगी जो हर मामले में आपके लिए मददगार बनेगी अर्थात इस वर्ष गृहस्थ संबंधी मामलों में किसी भी बड़ी परेशानी की योग नहीं हैं. 14 मई से 19 अक्टूबर तक गुरु की शत्रु दृष्टि के कारण घरेलू माहौल में अस्थिरता और कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

शुक्र की स्वगृही के कारण 31 मई से 29 जून तक और अष्टमस्थ स्थिति के बीच पारिवारिक जीवन में खुशहाली और सौहार्द बना रहेगा. जून से अगस्त तक प्रेम में खूबसूरत यात्राएं ,यहां तक कि विदेश यात्रा भी हो सकती है. लव लाइफ को लेकर यह वर्ष बहुत ही आनन्द दायक व सुखमय रहेगा.

Libra Education horoscope 2025: तुला राशि को चिकित्सा, तकनीक सहित इन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, पढ़ें वार्षिक शिक्षा राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget