एक्सप्लोरर

Libra Education horoscope 2025: तुला राशि को चिकित्सा, तकनीक सहित इन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, पढ़ें वार्षिक शिक्षा राशिफल

Libra Education horoscope 2025: शिक्षा के क्षेत्र में आने वाला साल 2025 वृषभ राशि वालों के लिए कैसे रहेगा, एजुकेशन में सफलता का ग्राफ बढ़ेगा या नहीं, जानें (Tula Yearly education rashifal)

Libra Education horoscope 2025: साल आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि खूब कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थी और शोध के विद्यार्थी ज्यादातर समय अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे लेकिन पढ़ाई के प्रति ज्यादा गंभीर न रहने वाले विद्यार्थियों को साल के पहले हिस्से में तुलनात्मक रूप से कमजोर परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

साल का दूसरा हिस्सा विशेषकर मई महीने के मध्य के बाद से ही शिक्षा के स्तर में तेजी के साथ सुधार देखने को मिल सकता है. ऐसे विद्यार्थी जो जन्म स्थान या अपने वर्तमान निवास से दूर रहकर पढ़ाई करने की इच्छा रख रहे हैं और बाहर जाकर पढ़ाई करने की कोशिश भी कर रहे हैं; उनकी कोशिश कामयाब हो सकती है.

विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही साथ विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे.

धर्म व आध्यात्म से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी मई महीने के मध्य के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा हालांकि इसी समय अवधि से अर्थात मई महीने के बाद से ही राहु का पंचम भाव में होना प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मन को उच्चाटित या उद्विग्न करने का काम कर सकता है.

अर्थात बार-बार आपका फोकस आपके विषय से हट सकता है, जिसे लगातार कोशिश करके आपको बनाए रखना है; तभी जाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. पठन एवं पाठन के क्षेत्रों को उच्च मुकाम तक पहुंचाने के सुखद एवं शानदार अवसर रहेंगे. चाहे वह स्कूली शिक्षा हो या फिर कार्मिक एवं व्यापारिक शिक्षा के क्षेत्र, सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणाम देने वाली रहेगा.

विषयों को तैयार करने और उन्हें दोहराने में कोताही न करें. अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है. बहुत संभव है कि इस दौरान आपको चिकित्सा, तकनीक, कला, साहित्य एवं फिल्म आदि के क्षेत्रों में वांछित मुकाम हासिल हो, जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा.

यदि आप कहीं मनपसंद संस्थानों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु प्रवेश लेना चाहते हैं, तो वांछित किस्म की प्रगति होने के आसार रहेंगे. किन्तु पूरे मनोयोग के साथ तैयारी करें.

Libra Health Horoscope 2025: तुला राशि वाले खान-पान का खास ध्यान रखें, पढ़ें वार्षिक स्वास्थ राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget