एक्सप्लोरर

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर आज नहीं लगा पाएं 56 भोग तो इन 8 चीजों से प्रसन्न होंगे कान्हा

Krishna Janmashtami 2025 Bhog: आज देशभर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धूमधाम, भक्ति भाव और हर्षोल्लास का माहौल है. जन्माष्टमी पर आप कान्हा को ये 8 चीजें चढ़ाकर 56 भोग अर्पित करने जैसा फल पा सकते हैं.

आज भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देशभर में धूमधाम के साथ कान्हा का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. मान्यता है कि, द्वापर युग में इसी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्म भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में हुआ था. बता दें कि इस साल श्रीकृष्ण का 5252 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है.

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाता है, आभूषण पहनाए जाते हैं, झूला सजाया जाता है, महाप्रसाद बनाया जाता है और रात्रि में 12:00 बजे कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. वैसे तो जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को एक दो नहीं बल्कि पूरे 56 भोग लगाया जाता है. लेकिन यदि आप 56 भोग नहीं अर्पित कर पा रहे हैं या किसी कारण छप्पन भोग का व्यंजन तैयार नहीं कर पा रहे हैं तो टेंशन न लें, आप इन 8 भोग को आज जन्माष्टमी की पूजा में श्रीकृष्ण को चढ़ा सकते हैं. ये आठ महत्वपूर्ण चीजें चढ़कर भी आपको 56 भोग के समान ही फल की प्राप्ति होगी. लिए जानते हैं किन आठ चीजों से पे 56 भोग जैसा फल

इन 8 चीजों से मिलेगा 56 भोग जैसा फल

धनिया पंजीरी- पंजीरी का भोग महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके बिना जन्माष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है. धनिया पंजीरी का भोग कान्हा को अर्पित किया जाता है और इसी प्रसाद को ग्रहण कर व्रत भी खोला जाता है.

खीर- जन्माष्टमी के दिन केसर, चावल और दूध का खीर बनाकर कान्हा क भोग लगाने से वे बहुत प्रसन्न होते हैं.

माखन मिश्री- यह श्रीकृष्ण के प्रिय भोगों में एक है. बचपन के दिनों से ही कान्हा को मां यशोदा माखन-मिश्री खिलाया करती थी. तब से यह श्रीकृष्ण का प्रिय भोग बन गया.

मालपुआ- अगर आप 56 व्यंजन तैयार नहीं कर पा रहे तो आज जन्माष्टमी पर मालपुआ बनाकर कान्हा को जरूर अर्पित करें. मान्यता है कि मालपुआ भी कृष्ण को अतिप्रिय है.

मीठे फल- यदि आप भोग तैयार करने में असमर्थ हैं तो जन्माष्टमी पर कान्हा को मीठे और ताजे फलों जैसे केला, सेब, अनार आदि का भोग भी लगा सकते हैं.

पंचामृत- दूध, दही, शहद, मिश्री, तुलसी, पंचमेवा आदि के मिश्रण से तैयार पंचामृत का भोग भी श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है. खासकर जन्माष्टमी के दिन पंचामृत से कान्हा को स्नान कराया जाता है.

मिठाइयां- जन्माष्टमी की पूजा श्रीकृष्ण को पेड़ा, लड्डू, दूध से बना कलकंद  और बर्फी आदि जैसी मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं.

पूरनपोली- दाल और गुड़ से बनी पूरनपोली का भोग भी आज जन्माष्टमी पर कान्हा को लगा सकते हैं. यह दक्षिण भारत और महाराष्ट्र की खास मिठाई है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Mangal Drishti 2026: सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget