एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: जानिए छठ पूजा में कैसे जाएं अपने घर, क्या है बेस्ट ऑप्शन

Chhath Puja 2021: त्योहारों के सीजन में अक्सर ट्रेनों और हवाई जहाजों की टिकट नहीं मिलती है. ऐसे में यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Chhath Puja 2021: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. 8 नवंबर से छठ पूजा शुरुआत हो रही है. इस त्योहार का पहला दिन नहाय खाय होता है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है. छठ पूजा का दूसरा दिन खरना 9 नवंबर को है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और रात में खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं. छठ का तीसरा दिन संध्या अर्घ 10 नवंबर को है और 11 नवंबर को सुबह अर्घ्य के साथ यह पूजा समाप्त हो जाएगी.

छठ पूजा सबसे ज्यादा बिहार में  मनाए जाने वाला त्यौहार है. दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग छठ पूजा में अपने घर जाते हैं. ऐसे में दिवाली और छठ पूजा में घर जाने के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ जाता है. बहुत से यात्रियों को घर जाने के लिए ट्रेन में टिकट नहीं मिलती है. ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि त्योहारों में आप किन-किन साधनों से अपने घर जा सकते हैं.

बिहार जाने के लिए स्पेशल ट्रेन

त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे महानगरों से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है. ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य कई बड़े शहरों से चलकर बिहार के मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा, बरौनी, पटना, जयनगर और सीतामढ़ी के लिए जाती हैं. हाल ही में भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से बिहार के लिए जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है जिसमें नई दिल्ली- दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट फेस्टिवल ट्रेन समेत कई ट्रेनों की घोषणा की है.

फ्लाइट से जा सकते हैं अपने घर

अगर आप छठ पूजा में अपने घर जाना चाहते हैं, तो फ्लाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन आपको इसके लिए पहले टिकट बुक करानी पड़ेगी. क्योंकि लेट टिकट बुक कराने पर इसका दाम बढ़ जाता है. फ्लाइट से नई दिल्ली से पटना जाने का वर्तमान किराया 5114 रुपये है. वहीं मुंबई से पटना तक का वर्तमान किराया 7412 रुपये है.

बस

त्यौहारों के टाइम कई प्राइवेट बसें चलती हैं. छठ पूजा के दौरान घर जाने के लिए बस भी एक अच्छा विकल्प है. दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से सीधे बिहार जाने के लिए कई सरकारी और प्राइवेट बसें हैं. दिल्ली से पटना जाने वाले प्राइवेट बसों का औसतन किराया 1500 से 3000 तक है.

कैब है अच्छा ऑप्शन

आप कैब या मिनी बस बुक करके भी अपने घर जा सकते हैं. ओला, ऊबर या अन्य माध्यमों से आप अपने हिसाब से छोटी, बड़ी या एक्सयूवी कार बुक कर सकते हैं. शिफ्ट डिजायर जैसे कारें लगभग 10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलती हैं. वहीं एक्सयूवी 13 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलती है. अगर 10-12 लोग हैं तो आप मिनी बस 10 या 15 सीटर वाली मिनी बस बुक कर सकते हैं. यह बस तकरीबन 20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलती है.

यह भी पढ़ें

Amazon Festival Sale: स्पोर्ट्स आयटम की सबसे बड़ी सेल, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, टेनिस और बैडमिंटन खरीदें 500 रुपये से कम में

Bhai Dooj 2021 Date: भाईदूज पर हरगिज न करें ये काम, भाई को हो सकता है नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget