एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023 Puja Thali: करवा चौथ की पूजा थाली में क्या-क्या रखें, जानें सामग्री की पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2023 Puja Thali: करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को है. सुहागिनों के लिए ये व्रत बहुत खास है इसलिए करवा चौथ व्रत की पूजा थाली में इन चीजों को जरुर शामिल करें. इन सामग्री के बिना करवा चौथ अधूरा है.

Karwa Chauth Puja Samagri List 2023: सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को है. करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के अखंड प्रेम, सम्मान और त्याग की चेतना का प्रतीक है. ये व्रत दांपत्य जीवन में अपार खुशियां लेकर आता है. करवा चौथ के दिन विवाहित स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए सुबह से लेकर रात तक अन्न-जल का त्याग कर व्रत करती है.

करवा चौथ में शाम को 16 श्रृंगार कर करवा माता की पूजा की जाती है और फिर रात में चंद्र को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल पिया जाता है. विवाहिता के लिए ये व्रत बहुत खास है ऐसे में पूजा-व्रत के दौरान किसी चीज की कमी न हो इसलिए अभी से करवा चौथ व्रत की सामग्री जुटा लें.

करवा चौथ 2023 चांद कब निकलेगा ? (Karwa chauth 2023 Moon time)

इस साल करवा चौथ की पूजा का समय 1 नवंबर 2023 को, शाम 05.36 से शाम 06.54 तक है. व्रती को पूजा के लिए 1 घंटे 18 मिनट का समय मिलेगा. करवा चौथ का चांद रात 08.15 मिनट पर निकलेगा.

करवा चौथ पूजा सामग्री (Karwa chauth Puja samagri)

  • करवा चौथ की पूजा के लिए टोटीवाला करवा (मिट्‌टी या तांबे का ढक्कन वाला करवा), कलश,रोली, कुमकुम, मौली, अक्षत,
  • पान, व्रत कथा की पुस्तक, दही, शक्कर का बूरा,चंदन, फूल, हल्दी, चावल, मिठाई
  • देसी घी, इत्र, नारियल, जनेऊ जोड़ा, अबीर, गुलाल, शहद, दक्षिणा, कच्चा दूध.
  • छलनी, कपूर, गेहूं, बाती (रूई), करवा माता की तस्वीर, दीपक, अगरबत्ती, लकड़ी का आसन, हलुआ, आठ पूरियों की अठावरी.
  • सरगी - 16 श्रृंगार की सभी समाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान
  • 16 श्रृंगार का सामान -  कुमकुम, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, काजल, बिछुआ,काली पोत

करवा चौथ में करवा, छलनी, दीपक, सींक का महत्व

करवा - करवा को गणपति का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं करवे में लगी टोटी गणेश जी की सूंड मानी जाती है. करवा में जल भरकर पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से मंगल कामनाएं पूर्ण होती है.

दीपक - करवा चौथ व्रत के दिन स्त्रियां छलनी में दीपक रखकर चांद और फिर पति का चेहरा देखती है. शास्त्रों के अनुसार दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है, एकाग्रता बढ़ती है.

कांस की सींक - कांस की सींक को करवे की टोटी में डाला जाता है. मान्यता है कि यह सींक शक्ति का प्रदर्शन करती है. कथा के अनुसार करवा के पति का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया था उस समय उन्होंने अपनी शक्ति से इन्हीं सींकों का इस्तेमाल करके मगर को बांध दिया और यमराज के पास पहुंच गयीं. उस समय चित्रगुप्त करवा माता के जीवन का लेखा जोखा देख रहे थे. तभी करवा ने सींकों से चित्रगुप्त के पन्नों से पति के प्रसंग को अलग कर दिया और यम से पति के प्राणों की रक्षा की कामना की.

November Vrat Tyohar 2023: दिवाली, देवउठनी एकादशी, छठ पूजा कब ? जानें नवंबर का व्रत-त्योहार कैलेंडर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
Meen Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
Kumbh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
Makar Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी
मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget