एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023 Puja Time: आज करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा, जानें पूजा का मुहूर्त विधि, मंत्र

Karwa Chauth 2023 Puja Time: आज करवा चौथ का त्योहार है. इस दिन सुहागिनें पति की दीर्धायु के लिए शाम को पूजा केे बाद चंद्रमा को अर्ध्य देती हैं. जानें करवा चौथ की पूजा, चंद्रोदय समय और विधि

Karwa Chauth 2023 Puja Time: 1 नवंबर 2023 यानि आज करवा चौथ का व्रत है. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की अब शाम को पूजा और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ये व्रत संपन्न किया जाएगा. करवा चौथ का व्रत सालों बाद कई संयोग लेकर आया है जिसने इस दिन की अहमियत को और बढ़ा दिया है.

इस साल करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग का संयोग है. करवा चौथ पर स्त्रियों को पूरे विधि ‌विधान से शिव परिवार, करवा माता और चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए. जानें करवा चौथ पूजा का मुहूर्त, संपूर्ण विधि और मंत्र.

करवा चौथ 2023 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Puja Muhurat)

करवा चौथ की पूजा शाम को होती है. 1 नवंबर 2023 को शाम 05.44 से रात 07.02 मिनट के बीच करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त है. करवा चौथ के दिन सुबह से लेकर चंद्रोदय तक स्त्रियां निर्जला व्रत करती हैं.

करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा 2023 ? (Karwa Chauth 2023 Moon Rising Time)

करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसे में पूरे दिन भर व्रती को चांद निकलने का इंतजार रहता है. इस साल करवा चौथ का चांद 1 नवंबर 2023 को रात 8 बजकर 26 मिनट पर निकलेगा.

करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth Puja vidhi)

  • करवा चौथ वाले दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि कर सास या जेठानी के जरिए दी सरगी का सेवन करें. सूर्योदय से पूर्व ही सरगी का सेवन किया जाता है इसलिए समय का ध्यान रखें.
  • अब शिव परिवार के समक्ष घी का दीपक लगाएं और मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये इस मंत्र को बोलते हुए निर्जल व्रत का संकल्प लें.
  • दिनभर में पूजा की पूरी तैयारी कर लें. करवा चौथ व्रत में दिन में सोना वर्जित है, ऐसे में अपना पूरा समय भगवान की भक्ति में लगाएं.
  • शाम को सोलह श्रृंगार कर शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से करवा माता, गणपति जी की पूजा करें फिर व्रत की कथा जरुर सुनें.
  • चंद्रोदय के समय उत्तर पश्चिम दिशा में मुख कर चंद्रमा की पूजा करें. करवे से अर्घ्य दें और फिर छलनी में दीपक रखकर चांद को देखने के बाद पति को देखें.
  • अब दूसरे करवे से पहले पति को पानी पिलाएं और फिर पति के हाथ से उसी करवे से जल पीएं.

करवा चौथ पर बायना में सास को दें ये चीजें (Karwa Chauth Bayna)

करवा चौथ की पूजा में जल वाले करवे के अलावा एक मीठा करवा होता है जिसे खांड का करवा भी कहते हैं. इस मीठे करवे में ड्राई फ्रूट्स रखें. अब कपड़े, शगुन के कुछ कपड़े, सुहाग की संपूर्ण सामग्री, खांड को एक थाल में रखकर उसे पूजा की चौकी पर रखें और फिर इसे सास को देकर पैर छूएं और उनका आशीर्वाद लें. ये सुहाग की सामग्री  आप नंद या जेठानी को भी दे सकते हैं.

करवा चौथ पूजा मंत्र (Karwa Chauth Mantra)

गणपति पूजा का मंत्र - ॐ श्रीम गम सौभाग्य गणपतये। वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नमः॥

करवा दान करने का मंत्र - करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः॥

चंद्रमा की पूजा का मंत्र - 'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।'

Rama Ekadashi 2023 Date: रमा एकादशी कब ? इस दिन विष्णु संग लक्ष्मी पूजा का महत्व, जानें डेट, मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget