एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023: चांद के दीदार बिना अधूरा है करवा चौथ, किसी कारण न दिखे चांद तो कैसे करें पूजा और पारण, जानें

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा जरूरी होती है. चंद्रमा के दर्शन होने पर अर्घ्य देने और छलनी की ओट से देखने के बाद ही व्रत पूरा होता है. लेकिन किसी कारण चांद न दिखे तो क्या करें. जानें

Karwa Chauth 2023: वैसे तो प्रतिदिन आसमान में चंद्रोदय होता है, लेकिन करवा चौथ के दिन चांद निकलने का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस दिन खासकर महिलाएं आसमान की ओर टिकटिकी लगाई रहती हैं. क्योंकि चंद्रमा के दर्शन और पूजन के लिए बिना करवा चौथ का पर्व अधूरा माना जाता है.

करवा चौथ का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस साल करवा चौथ आज बुधवार, 1 नवंबर 2023 को है. इस दिन सुहागिनें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि में चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति को छलनी से देखने के बाद ही व्रत खोलती है. इसलिए इस व्रत में चंद्रमा को महत्वपूर्ण माना जाता है.

कई बार ऐसा हो जाता है कि, कुछ कारणों से आसमान में चांद निकलता तो है, लेकिन दिखाई नहीं देता है. इसका कारण आसमान में बादल छाए रहना, बूंदा बांदी या तेज बारिश होना हो सकता है. इस वजह से भी आसमान में चांद नजर नहीं आता है. यदि आपके शहर में भी बारिश हो रही है और आप सोचे रही हैं कि चांद को देखे बिना व्रत कैसे खोलें या पूजा कैसे तो, ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए भी उपाय बताए गए हैं.

यदि आसमान में चांद नजर नहीं आए तो आप इन उपायों से चंद्रमा का पूजन और व्रत का पारण दोनों कर सकती हैं. इस तरह से आपका व्रत भी संपन्न हो जाएगा और पूजा का फल भी प्राप्त होगा. आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में.

करवा चौथ पर न हो चंद्र दर्शन तो करें ये उपाय

  • आपके शहर में मौसम खराब है, आसमान में बादल छाए हैं या बारिश हो रही है तो चांद का आसमान में नजर आना मुश्किल हो सकता है. ऐसी स्थिति में आपको व्रत खोलने के लिए इस उपाय को करना चाहिए. जिस दिशा से चंद्रमा उदित होता है आप उधर मुख करके चंद्रमा का ध्यान करते हुए अर्घ्य दें और अपना खोलें. 
  • भगवान शिवजी ने अपने मस्तक पर चंद्रमा को सुशोभित किया है. ऐसे में यदि आसमान में चांद नजर न आए तो आप शिवजी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर लें और फिर व्रत खोल सकती हैं.
  • आपके रिश्तेदार जो किसी दूसरे शहर में रहते हों और वहां आसमान साफ हो तो, आप उनसे भी मोबाईल आदि के जरिए चंद्रमा के दर्शन कर अपना व्रत खोल सकती हैं.
  • इसके अलावा आप चावल या अक्षत से चंद्रमा का आकार बनाकर इसकी विधि-विधान से पूजा कर सकती हैं. इसके लिए आप एक चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछा लें और उसमें चावल या अक्षत से चंद्रमा की आकृति बनाएं. फिर ऊं चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप करते हुए चंद्रमा का आह्वान करें और फिर पूजा कर अपना व्रत खोलें.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनेगी करवा चौथ, इस दिन छलनी की ओट से क्यों देखते हैं चांद ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget