एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशिनुसार पहनें इस रंग की साड़ी और चूड़‍ियां, करवा माता का मिलेगा आशीर्वाद

Karwa Chauth 2022: इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिनें सोलह श्रृंगार करती हैं. साड़ी-चुड़ियों का चुनाव अगर राशि के अनुसार किया जाए तो करवा माता का आशीर्वाद मिलता है.

Karwa Chauth: करवा चौथ का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं.

करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखा जाता है. चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

आज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. साड़ी और चुड़ियों का चुनाव अगर राशि के अनुसार किया जाए तो करवा माता का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं कि किस राशि की महिलाओं को कौन सा रंग चुनना चाहिए.

मेष- ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल होता है. इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए. साथ में इसी रंग की चूड़ियां पहनना भी आपके लिए शुभ रहेगा.

वृषभ- वृषभ राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन सिल्वर या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए. साथ में इसी रंग की चुड़ियां भी पहनें. माना जाता है कि ऐसा करने से पति का खूब सारा प्यार मिलता है.

मिथुन- म‍िथुन राश‍ि का स्वामी बुध है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए. इसी रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करना शुभ रहता है. इससे व्रत का दोगुना फल मिल सकता है.

कर्क- कर्क राश‍ि की मह‍िलाओं का स्‍वामी चंद्रमा है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को लाल-सफेद रंग की साड़ी पहननी चाहिए. जैसे कि लाल में सफेद बॉर्डर या सफेद साड़ी में लाल बॉर्डर की साड़ी. इसके साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना भी आपके ल‍िए शुभ रहेगा.

सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. इसलिए इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए. ऐसा करने से आपको करवा माता का आशीर्वाद जल्द मिल सकता है.

कन्या- कन्‍या राशि का स्वामी बुध है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, हरे या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर करवा माता की पूजा करनी चाहिए. शुभ फल के लिए इसी रंग की चूड़ियां भी पहनें. इससे महिलाओं को पूजा का शुभ फल मिलता है.

तुला- तुला राश‍ि का स्वामी शुक्र है. इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल मिलता है.

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल होता है.  इस राशि की महिलाओं को  लाल, मैरून या गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.

धनु- अगर आपकी राश‍ि धनु है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना इन महिलाओं के दांपत्य जीवन में शुभ फल प्रदान कर सकता है.

मकर- मकर राशि का स्वामी शनि है. इसलिए इन राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए. साथ में नीले रंग की चूड़ियां पहनने से आपको लाभ होता है. ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

कुंभ- कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है तो इन राशि की महिलाओं को भी करवा चौथ पर नीले या फिर सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर करवा माता की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल मिलता है.

मीन- मीन राशि का स्वामी बृहस्पति होता है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना चाहिए. इसके साथ ही गोल्‍डन कलर की चूड़‍ियां पहनना भी इस राशि की महिलाओं के लिए शुभ रहता है.

October 2022: अक्टूबर में मचेगी बड़ी हलचल, इन राशियों में ग्रहों का होगा गोचर, कौन-कौन से ग्रह कर रहे हैं परिवर्तन, जानें

Navratri Totke: नवरात्रि में असरदार होते हैं लौंग के ये टोटके, हर परेशानी होती है दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lord Shiva : भगवान शिव को सफेद चंदन ही क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
Lord Shiva : भगवान शिव को सफेद चंदन ही क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
Vishnu Temple : देश का ऐसा विष्णु मंदिर, जहां भगवान हर 6 महीने में बदलते हैं करवट! जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता
Vishnu Temple : देश का ऐसा विष्णु मंदिर, जहां भगवान हर 6 महीने में बदलते हैं करवट! जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Krishna Temple: भारत का ऐसा कृष्ण मंदिर, जहां आज भी रात में सुनाई देती है बांसुरी की धुन!
Krishna Temple: भारत का ऐसा कृष्ण मंदिर, जहां आज भी रात में सुनाई देती है बांसुरी की धुन!

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget