एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: सुहागिन महिलाएं रखें इस बात का खास ख्याल, करवाचौथ पर इस रंग के कपड़ों से करें परहेज, हो सकता है अशुभ

Karwa Chauth 2021 Vrat: सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती है. सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही खास होता है. इस व्रत का बहुत महत्व है.

Karwa Chauth 2021 Vrat: सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखती है. सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही खास होता है. इस व्रत का बहुत महत्व है. कार्तिक मास (Kartik Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (Kartik Month Chaturthi) के दिन करवाचौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत (Sankashti Chaturthi Vrat) भी रखा जाता है. इस दिन महिलाएं 16 ऋंगार करती हैं और मां करवाचौथ का व्रत, पूजा और कथा आदि करती हैं. इस दिन निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. रात के समय चंद्रोदय के बाद ही चांद को अर्घ्य दिया जाता है और पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पारण किया जाता है. 

अगर इस बार आप पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं, तो व्रत के नियमों को अच्छे से जान लें. इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिन किस रंग के वस्त्र भूलकर भी न पहनें. अगर आप गलती से भी ऐसा करती हैं तो ये आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं करवाचौथ के दिन किस तरह के रंग बिल्कुल न पहनें. 

काला

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के दौरान काला पहनने की मनाही होती है. ये रंग अशुभता का प्रतीक है. कहते हैं कि इस दिन मंगलसूत्र के काले दानों के अलावा किसी भी तरह से काले रंग का प्रयोग न करें. 

सफेद

मान्यता है कि कोई भी सुहागिन सफेद रंग न पहनें. वैसे तो इसे शांति और सौम्यता का प्रतीक है लेकिन सुहाग के लिए रखे जाने वाले इस व्रत में सफेद रंग पहनने की मनाही होती है. करवाचौथ के दिन महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति को शकर, दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्र भी नहीं दान में देने चाहिए. 

भूरा

कहते हैं कि ये रंग राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है. अतः इस दिन भूरे रंग से भी बचना चाहिए. बता दें कि सुहागिन महिलाएं करवाचौथ के दिन लाल, गुलाबी, पीला, हरा, महरून, आदि रंगों का बहुत महत्व है. और अगर करवाचौथ व्रत की कि जाए तो महिलाओं को इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि पहली करवाचौथ पर अगर महिलाएं अपनी शादी का जोड़ा पहने तो और भी अच्छा होता है. 

Karwa Chauth 2021: इस बार करवा चौथ पर बन रहा है विशेष मंगलकारी योग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Karwa Chauth 2021: महिलाओं के साथ पति को भी "करवा चौथ' पर इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, मिलता है पूर्ण फल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
Kushotpatini Amavasya 2026: साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
Sawan Teej 2026: सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget