एक्सप्लोरर

Kartik Month 2023: कार्तिक माह कब से होगा शुरू ? इसमें स्नान-दान का महत्व और नियम, जानें

Kartik Month 2023: कार्तिक माह बेहद पुण्यदायी माना गया है, इस महीने में पवित्र नदी में स्नान, दान, तुलसी पूजा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. जानें कार्तिक माह की डेट, महत्व और नियम

Kartik Month 2023 Kab Se Shuru: अश्विन माह के बाद कार्तिक का महीना शुरू हो जाता है. ये माह भगवान विष्णु को समर्पित है. कार्तिक के महीने में स्नान दान और उपवास करने से सभी कष्टों से मुक्ति बहुत आसानी से मिल जाती है. इस महीने में भगवान शिव और विष्णु तथा कार्तिकेय और तुलसी की पूजा का विधान है.

अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए इस महीने में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. आइए जानें साल 2023 में कार्तिक माह कब से शुरू हो रहा है, इसका महत्व और क्या करें, क्या न करें.

कार्तिक माह 2023 कब से शुरू  (Kartik Month 2023 Start Date)

इस साल कार्तिक माह 29 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है. इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर 2023 को होगा. कार्तिक माह में तप और व्रत का माह है, इस माह में भगवान की भक्ती और पूजा अर्चना करने से मनुष्य की सारी इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

कार्तिक माह में स्नान का महत्व (Kartik Month Significance)

मासानां कार्तिक: श्रेष्ठो देवानां मधुसूदन।

तीर्थं नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।।

अर्थ - स्कंद पुराण में लिखे इस श्लोक के अनुसार, भगवान विष्णु और विष्णु तीर्थ के समान ही कार्तिक माह भी श्रेष्ठ और दुर्लभ है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुरों राक्षस का वध किया था और भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था. कार्तिक महीने में भगवान विष्णु मत्स्यावतार लेकर जल में रहते हैं. ऐसे में कार्तिक के पूरे महीने सूर्योदय से पूर्व नदी या तालाब में स्नान करने और दान करने से बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है. वह पाप मुक्त हो जाता है. कहते हैं स्वंय देवतागण भी कार्तिक माह में गंगा में स्नान करने धरती पर आते हैं.

कार्तिक माह में क्या करें (Kartik Month dos)

  • कार्तिक महीने में सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी के जल से स्नान करें. किसी नदी में स्नान भी कर सकेत हैं. इससे मोक्ष प्राप्त होता है. पाप धुल जाते हैं.
  • खाली पेट पानी के साथ तुलसी के कुछ पत्ते खाएं. मान्यता है इससे सालभर बीमारियों से राहत रहती है.
  • कार्तिक के महीने में रोजाना तुलसी के नीचे दीपक लगाएं और परिक्रमा करें. इससे धन लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  • कार्तिक माह में दिया गया दान जैसे अन्न, ऊनी वस्त्र, तिल, दीपदान, आंवला दान करने से हर तरफ से लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
  • इस महीने में मूली, कंद, गाजर, गराडू, शकरकंद खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. इससे व्यक्ति निरोगी रहता है.

कार्तिक माह में क्या न करें (Kartik Month Dont's)

  • कार्तिक के महीने में शरद ऋतु शुरू होती है. दो बदलते मौसम के बीच का समय होने से इन दिनों सेहत संबंधी परेशानी भी होने लगती है. ऐसे में कार्तिक महीने के दौरान बैंगन, मठ्ठा, करेला, दही, जीरा, फलियां और दालें नहीं खानी चाहिए.
  • कार्तिक के महीने में श्रीहरि जल में निवास करते हैं इसलिए भूलकर भी मछली या फिर अन्‍य प्रकार की तामसिक चीजें ग्रहण न करें.

Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त, इस दिन यमराज और श्रीकृष्ण की पूजा का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, देश-विदेश के उद्योगपतियों संग सफल मीटिंग
आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, देश-विदेश के उद्योगपतियों संग सफल मीटिंग
आज का कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनचाहे फल टलेंगे, MNC कर्मचारियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की जरूरत
आज का कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनचाहे फल टलेंगे, MNC कर्मचारियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की जरूरत
आज का मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से न्यायप्रियता में वृद्धि, बिजनेस लोन पास होने से आएगी तेजी, ब्रह्म योग से कार्यभार में राहत
आज का मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से न्यायप्रियता में वृद्धि, बिजनेस लोन पास होने से आएगी तेजी, ब्रह्म योग से कार्यभार में राहत
आज का धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनहित में बड़ा यश, व्यापार मंडल से विशेष सम्मान, इनकम के बनेंगे नए सोर्स
आज का धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनहित में बड़ा यश, व्यापार मंडल से विशेष सम्मान, इनकम के बनेंगे नए सोर्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget