एक्सप्लोरर

Kark Sankranti 2021: कर्क संक्रांति कब है? कर्क संक्रांति के नियम और महत्व क्या हैं, जानें

Kark Sankranti 2021: 16 जुलाई 2021, शुक्रवार को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश है. इस प्रक्रिया को कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है.

Kark Sankranti 2021: धार्मिक दृष्टि से कर्क संक्रांति काफी खास मानी जाती है. इस दिन सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश या गोचर करता है. सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश या गोचर करने को संक्रांति कहते हैं, अथवा यह जिस भी राशि में गोचर करता है, उसी नाम से संक्रांति जानी जाती है.

सूर्य देव के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. सूर्य देव कर्क राशि में पूरे एक महीने अर्थात 16 अगस्त तक रहेंगे. ऐसे में वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करते रहेंगे. इसके बाद ये अपनी खुद की राशि यानि सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे.

इस समय करेंगे कर्क राशि में प्रवेश
पंचांग के अनुसार कर्क संक्रांति ऋतु परिवर्तन का भी संकेत है. यह एक खगोलीय घटना है, और यह घटना तब होती है, जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है. बता दें कि 16 जुलाई को सूर्य देव उत्तरायण से दक्षिणयाण में प्रवेश करेंगे. सूर्य भगवान का सभी राशियों में खास महत्व है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी राशियों का राजा माना गया है. कर्क संक्रांति का पुण्य काल 16 जुलाई को प्रात: 05 बजकर 34 मिनट से शाम को 05 बजकर 09 मिनट तक है. यह कुल अवधि 11 घंटे 35 मिनट की है.

कर्क संक्राति के नियम
कर्क संक्रांति को किसी भी शुभ और नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ नहीं माना जाता है. धार्मिक मतों के अनुसार, दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि कहा जाता है. इस समय काल में सभी देवी-देवता योग निद्रा में होते हैं. दक्षिणायन से चातुर्मास का प्रारंभ होता है. ऐसे में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, लगन, सगाई, मुंडन आदि न करने की सलाह दी जाती है. इस दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें. संक्रांति में की गई सूर्य उपासना से दोषों का शमन होता है. इस दिन आदित्य स्तोत्र एवं सूर्य मंत्र का पाठ करें. इस समय में शहद का प्रयोग लाभकारी माना जाता है. कर्क संक्रांति पर कपड़े और खाने की चीजों खासतौर पर तेल के दान का विशेष महत्व है.

यह भी पढ़ें:
Sawan 2021: 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है, 26 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार

आर्थिक राशिफल 15 जुलाई 2021: मेष, कन्या और मकर राशि वाले सोच समझ कर करें निवेश, जानें सभी राशियों का राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget