एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी पर आज इन जगहों पर दीपक जलाना होता है शुभ

Sawan Kamika Ekadashi 2025: सावन माह की पहली एकादशी आज 21 जुलाई को है. इस दिन दूसरा सावन सोमवार (Sawan Somwar Vrat) व्रत भी रखा जाएगा. इस दिन पर कुछ स्थानों पर दीप जलाना शुभ और सकारात्मक माना जाता है.

सावन के पवित्र महीने में शिवजी की पूजा का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है. साथ ही इस पवित्र महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों का धार्मिक महत्व भी अधिक होता है. इन्हीं में एक है कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi). यह सावन महीने में पड़ने वाली पहली एकादशी है, जोकि भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है.

इस साल कामिका एकादशी पर दुर्लभ योग भी बन रहे हैं. इसका कारण यह है कि कामिका एकादशी और सावन के दूसरे सोमवार का व्रत एक ही तिथि पर रखा जाएगा, जिससे दोनों पर्व का धार्मिक महत्व बढ़ जाएगा. क्योंकि एक ही तिथि में भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा की जाएगी, जिसे हरिहर योग (Harihar yog) कहा जा रहा है. बता दें कि कामिका एकादशी व्रत सोमवार 21 जुलाई 2025 को है.

धार्मिक मान्यता है कि, श्रावण कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली कामिका एकादशी का व्रत रखने से विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है. साथ ही इस व्रत से हर कामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसलिए इस शुभ दिन पर कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है. आइये जानते हैं कामिका एकादशी पर किन स्थानों पर जलाएं दीप.

कामिका एकादशी पर इन 5 स्थानों पर जलाएं 5 दीप

  • तुलसी- भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और इसके बिना श्रीहरि की कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए कामिका एकादशी पर संध्याकाल में तुलसी के समीप एक घी का दीप जरूर जलाना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
  • मुख्य द्वार पर- कामिका एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर भी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  • मंदिर या पूजाघर- कामिका एकादशी के दिन आप घर के समीप किसी मंदिर या  भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाएं. साथ ही पूजाघर में एक दीपक जलाना चाहिए.
  • बेल पेड़ के पास- कामिका एकादशी का व्रत सावन महीने में रखा जाता है और साथ ही इस साल कामिका एकादशी पर सावन सोमवार का दिन भी रहेगा. इसलिए आप एक दीपक शिव मंदिर या फिर बेल वृक्ष के नीचे भी जलाएं. इससे भगवान हरिहर की कृपा प्राप्त होगी.
  • पीपल के पास- कामिका एकादशी पर पीपल वृक्ष के पास एक दीप जरूर जलाएं. ऐसा माना जाता है कि पीपल वृक्ष में त्रिदेवों और पितरों का वास होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nandi Mystery: मंदिर के बाहर ही क्यों बैठते हैं नंदी महाराज? जानिए क्या है बड़ा रहस्य
Nandi Mystery: मंदिर के बाहर ही क्यों बैठते हैं नंदी महाराज? जानिए क्या है बड़ा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर घर में क्यों नहीं बनती तवा रोटी? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर घर में क्यों नहीं बनती तवा रोटी? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय
कर्क संक्रांति 2026: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget