एक्सप्लोरर

Vinayak chaturthi 2025: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी 29 या 30 मई कब ? इस दिन गणेश जी की पूजा करने से क्या होता है जानें

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी गणपति जी को समर्पित है, इसके प्रभाव से व्यक्ति को ज्ञान बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है. करियर में लाभ मिलता है. इस साल ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी कब है जानें.

Jyeshtha Vinayak Chaturthi 2025: हर मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायकी या विनायक चतुर्थी व्रत कहते हैं. यह दिवस भगवान श्री गणेश को समर्पित है. इस दिन गणपति का पूजन-अर्चन करना लाभदायी माना गया है. इस दिन चंद्रमा की पूजा करना वर्जित है.

भगवान गणेश उन्हें ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद देते हैं. ज्ञान और धैर्य दो ऐसे नैतिक गुण हैं, जिसका महत्व सदियों से मनुष्य को ज्ञात है. कहते हैं कि विनायक चतुर्थी पर पूजन करने से व्यक्ति को इन गुणों की प्राप्ति होती है.

ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी 2025 डेट

ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी 30 मई 2025 को है. चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि वाले संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है लेकिन इस चतुर्थी में चांद की पूजा की मनाही है.

ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी 2025 मुहूर्त

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 मई 2025 को सुबह 11.18 शुरू होगी और अगले दिन 30 मई 2025 को रात 9 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा.

इस दिन गणेश जी की पूजा का मुहूर्त सुबह 10.56 मिनट से दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

मनोकामना अनुसार ऐसे करें पूजा

व्यापार में वृद्धि - विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करते समय 5 हल्दी की गांठ चढ़ाएं और श्री गणाधिपतये नम: मंत्र को पढ़ें. ऐसा लगातार अगले 10 दिनों तक करें. माना जाता है कि ऐसा करने से बिजनेस में लाभ के साथ सफलता हासिल होती है

संतान प्राप्ति के लिए - विनायक चतुर्थी के दिन 21 गुड़ की गोलियां बना लें और इन्हें दूर्वा के साथ गणपति जी को अर्पित करें मान्यता है कि इससे बप्पा जल्द प्रसन्न होते हैं.

Nautapa 2025: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन आग उगलेगी धरती, जानें क्या करें, क्या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 15 April 2026: आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, पूजा मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें
प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, पूजा मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल ? नोट करें तारीख, हनुमान जी की पूजा का खास महत्व
ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल ? नोट करें तारीख, हनुमान जी की पूजा का खास महत्व
Jur Sital 2026: मिथिला का जुड़ शीतल पर्व आज, जानें क्यों सिर पर ठंडा जल डालकर बड़े देते हैं आशीर्वाद
Jur Sital 2026: मिथिला का जुड़ शीतल पर्व आज, जानें क्यों सिर पर ठंडा जल डालकर बड़े देते हैं आशीर्वाद
Budh Pradosh Vrat 2026: बुध प्रदोष व्रत आज, नोट करें प्रदोष काल में पूजा का समय और विधि
Budh Pradosh Vrat 2026: बुध प्रदोष व्रत आज, नोट करें प्रदोष काल में पूजा का समय और विधि

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवन खेड़ा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने के आदेश पर लगाई रोक
पवन खेड़ा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने के आदेश पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
पाकिस्तान ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी अरब, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
PAK ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? निकलने से पहले जान लें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? जान लें नियम
How To Clean Mattress: गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
Embed widget