एक्सप्लोरर

Jaya Ekadashi 2023: जया एकादशी का व्रत पिशाच योनि से दिलाता है मुक्ति, जानें मुहूर्त और कथा

Jaya Ekadashi 2023: जया एकादशी का व्रत 1 फरवरी 2023 को रखा जाएगा. जया एकादशी व्रत के दिन पूजा के बाद कथा का जरूर श्रवण करें. इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है.

Jaya Ekadashi 2023 Katha: माघ महीने के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का व्रत श्रीहरि भगवान विष्णु को समर्पित. एकादशी का जन्म श्रीहरि के शरीर से ही हुआ है. यही वजह है कि सभी व्रतों में इसे बहुत महत्व पूर्ण माना जाता है. इस साल जया एकादशी का व्रत 1 फरवरी 2023 को रखा जाएगा.

पौराणिक मान्यता के अनुसार जया एकादशी व्रत के प्रभाव से साधक कभी पिशाच और प्रेत योनी में जन्म नहीं लेता. जया एकादशी व्रत के दिन पूजा के बाद कथा का जरूर श्रवण करें. इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं जया एकादशी व्रत की कथा.

जया एकादशी 2023 मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2023 Muhurat)

माघ शुक्ल जया एकादशी तिथि शुरू -  31 जनवरी 2023, सुबह 11:53

माघ शुक्ल जया एकादशी तिथि समाप्त - 1 फरवरी 2023, दोपहर 02:01

जया एकादशी व्रत पारण समय - सुबह 07.12 - सुबह 09.24 (2 फरवरी 2023)

जया एकादशी व्रत कथा (Jaya Ekadashi Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार धर्मराज युधिष्ठिर ने एक बार श्रीकृष्ण जया एकादशी व्रत का महाम्त्य जाना. श्रीकृष्ण ने कथा कहते हुए बताया कि एक बार नंदन वन में इंद्र की सभा में उत्सव चल रहा था. इस सभा में देवतागण और ऋषि प्रफूल्लित होकर उत्सव का आनंद ले रहे थे. उत्सव में गंधर्व गाने रहे थे और अप्सराएं नृत्य कर रही थी. इन्हीं में से एक गंधर्व था माल्यवान. वहीं एक सुंदर नृत्यांगना थी जिसका नाम था पुष्यवती. उत्सव के दौरान पुष्यवती और माल्यवान एक दूसरे पर मोहित हो गए और सभी की उपस्थिति में वे अपनी मार्यादाएं भूल गए.

इंद्र ने दिया पिशाच योनि में जन्म लेने का श्राप

पुष्यवती और माल्यवान के इस कृत्य से देवतागण और ऋषि असहज हो गए. इसके बाद देवराज इंद्र भयंकर क्रोधित हो उठे. इंद्र ने दोनों को श्राप दे दिया कि वह स्वर्गलोक से निष्कासित करके मृत्यु लोक (पृथ्वी) पर पिशाच योनि में निवास करने का श्राप दे दिया.

श्राप के प्रभाव से पुष्यवती और माल्यवान पिशाच योनि में दुख भोगने लगे. प्रेत योनि में दोनों का जीवन बहुत कष्टदायक रहा.

जया एकादशी के प्रभाव से मिली प्रेत योनि से मुक्ति

माघ मास में शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का दिन आया. इस दिन दोनों को सिर्फ फलाहार ही खाने को मिला. दोनों रात्रि में ठंड की वजह से सो नहीं पाए. इस तरह अनजाने में एकादशी का रात्रि जागरण भी हो गया. उस दिन वह अपने किए पर पश्चातावा करते हुए भगवान विष्णु से इस कष्टदायक जीवन से मुक्त करने की प्रार्थना की.

अनजाने में ही दोनों ने जया एकादशी का व्रत पूर्ण कर लिया लेकिन सुबह तक दोनों की मृत्यु हो गई. इस व्रत के प्रभाव से दोनों को पिशाच योगि से मुक्ति मिल गई और वह दोबारा स्वर्ग लोक चले गए. तभी से जया एकादशी का व्रत किया जाने लगा.

Chanakya Niti: विवाह से पहले पार्टनर को इन 5 चीजों से परखें, शादी के बाद नहीं होंगे दुखी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
अमरनाथ यात्रा 2026, बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget