एक्सप्लोरर

Jaya Ekadashi 2022: माघ शुक्ल में कब है जया एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Jaya Ekadashi 2022: हर माह में दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं. एक कृष्ण पक्ष की एकादशी और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी. माघ माह के शुक्ल पक्षी की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है.

Jaya Ekadashi 2022: हर माह में दो एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat 2022) रखे जाते हैं. एक कृष्ण पक्ष की एकादशी और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी. माघ माह (Magh Month 2022) के शुक्ल पक्षी की एकादशी को जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2022) के नाम से जाना जाता है. साल में 12 एकादशी व्रत आते हैं और सभी का महत्व अलग-अलग है. जया एकादशी के दिन पूजा-पाठ और व्रत आदि करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही मृत्यु के पश्चात व्यक्ति सीधा वैकुंठ धाम को जाता है.  

बता दें कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) और व्रत आदि करने से वे प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. इस दिन मंदिरों और मठों आदि में विशेष आयोजन किए जाते हैं. आइए जानते हैं पूजा की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में. 

सांप का घर में आ जाना होता है शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है इसका आर्थिक स्थिति पर असर

जया एकादशी तिथि और मुहूर्त (Jaya Ekadashi Tithi And Muhurat 2022)

पंचांग के अनुसार जया एकादशी तिथि (Jaya Ekadashi Tithi 2022) 11 फरवरी दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 12 जनवरी शाम 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. शास्त्रों में उदया तिथि के अनुसार ही एकादशी का व्रत मान्य होता है. इसलिए 12 फरवरी के दिन जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा. 12 फरवरी को सुबह भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा (Shri Hari Vishnu Puja) उपासना करें. बता दें कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को अश्वमेघ यज्ञ के समतुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है.

Ganesh Jayanti 2022: गणपति की कृपा पाने के लिए गणेश जंयती पर कर ले ये काम, कार्यों में नहीं आएगी रुकावट

 

जया एकादशी पूजा विधि (Jaya Ekadashi Pujan Vidhi)

शास्त्रों में बताया गया है कि एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी तिथि सूर्यास्त के बाद से होती है. इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने की मनाही होती है. दशमी तिथि से ब्रह्मचर्य नियम का पालन करना चाहिए. एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें. इसके बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान करने के बाद आमचन करें और स्वंय को पवित्र करें. 

इसके बाद भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा (Lord Shri Hari Vishnu Puja) पीले पुष्प, पीले फल, पीले मिष्ठान, धूप-दीप, कुमकुम, तांदुल, अगरबत्ती आदि से करें. आखिर में आरती-अर्चना करें और भगवान श्रीहरि विष्णु से परिवार के लिए कुशल मंगल की प्रार्थना करें. दिनभर उपवास रखें. शाम के समय आरती करें और फिर फलाहार करें. रात्रि में कीर्तन-भजन आदि करें और भगवान का गुणगान करें. द्वादशी में पारण के मुहूर्त के अनुसार ही पारण करें. स्नान-पूजा आदि के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget