एक्सप्लोरर

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब! अद्भुत श्रृंगार और दिव्य अनुभव, देखें तस्वीरें!

Janmashtami: देशभर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. कुछ देर बाद कृष्ण जी के जन्म के साथ भव्य आरती शुरू होगी. मध्य प्रदेश के सीहोर के स्वामी नारायण मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में भव्य श्रृंगार किया गया. श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी और हर मंदिर में जयकारों की गूंज सुनाई दी. भगवान को आकर्षक आभूषण पहनाए गए, जिनकी झलक पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा.

सीहोर के स्वामी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक साज सज्जा की गई है. वही नगर में चल समारोह भी निकला. बढ़िया खेड़ी मार्ग स्थित बड़ा कृष्ण मंदिर, जिसे चमत्कारी मंदिर माना जाता है, में भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही.

भक्तों का मानना है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण अपने रूप बदलकर दर्शन देते हैं. मंदिर में पायल और घंटियों की ध्वनि सुनाई देती है और कई बार आभूषण व वस्त्र भी मिलने की बातें श्रद्धालुओं ने बताई हैं.

शहर के तमाम कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम
शहर के खजांची लाइन स्थित श्रीजी मंदिर, ग्वालटोली गंज का राधेश्याम मंदिर, स्टेशन रोड का स्वामीनारायण मंदिर, मंडी का राधेश्याम मंदिर और एमसीबी रोड का छोटा मंदिर सभी जगह श्रद्धालुओं का जनसैलाब रहा.

हर मंदिर में श्रृंगार अद्वितीय रहा और भगवान को झूलों पर सजाई गई झांकियों ने मन मोह लिया. बस स्टैंड स्थित गीता मानस भवन में राधा-कृष्ण के भव्य श्रृंगार और बाल गोपाल के झूला दर्शन श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय अनुभव रहे. यहां भक्त लगातार कतारों में खड़े होकर दर्शन लाभ ले रहे हैं. बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

12 बजे महाआरती की तैयारी
जन्माष्टमी पर्व की सबसे बड़ी परंपरा रात्रि 12 बजे महाआरती की तैयारी भी जोरों पर है. हजारों भक्तों की मौजूदगी में जब आरती गूंजेगी, तो पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब जाएगा. आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा. भक्तों का कहना है कि यह क्षण उनके लिए दिव्य अनुभव से कम नहीं होता.

(सीहोर से धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट)

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र
Ramcharitmanas: घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget