एक्सप्लोरर

लाइफ में जब मिलने लगें ये सिग्नल तो समझ लेना चाहिए कि कोई ग्रह है खराब, ये है उपाय

ज्योतिष की मानें तो सभी नवग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है. इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि अगर कोई ग्रह जन्म कुंडली में शुभ स्थिति में है तो उसके अच्छे परिणाम लाइफ में देखने को मिलेंगे, वहीं जब कोई ग्रह अशुभ अवस्था में होता है तो खराब परिणाम सामने आते हैं.

Janam Kundli: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति स्थाई नहीं रहती है, ये समय के मुताबिक बदलती रहती है. जीवन में कोई ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है तो इसे समय रहते पहचाना जा सकता है.

ज्योतिष का एक कार्य ये भी है कि व्यक्ति को समय रहते अगाह कर दे, ताकि हानि को कम किया जा सके. व्यक्ति ग्रहों की स्थिति को तो टाल नहीं सकता है लेकिन ज्योतिष के ज्ञान के माध्यम से इसके नकारात्मक और सकारात्मक प्रभावों को पूजा, उपाय और मंत्रों के प्रभाव प्रभावित अवश्य कर सकता है. इसलिए सबसे पहले ग्रहों की अशुभता को जानना और समझना बहुत ही जरुरी है. क्योंकि तभी उपाय भी संभव है.

राहु-केतु दूषित हों तो ऐसे लगाए पता ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को छाया ग्रह माना गया है. कलयुग में ये दोनों ग्रह बहुत प्रभावी माने गए है.ये पाप ग्रह माने जाते हैं लेकिन फिर भी ये अचानक लाभ की स्थिति जीवन में बना देते हैं. ये दोनों जब कुछ देते हैं तो जीवन में कुछ बड़ा ही देते हैं. जब ये अशुभ होते हैं तो अचानक से सिर खुजलाने की आदत होने लगती है. कोई त्वचा संबंधी गंभीर रोग भी हो सकता है. मानसिक तनाव, धन हानि और कार्य में बाधा भी आती है.  इसके लिए भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए हनुमान जी की पूजा करने से लाभ मिलता है.

शनि और बुध जब अशुभ होते हैं. व्यक्ति के जीवन में जब शनि और बुध ग्रह खराब होते हैं तो व्यक्ति के पैरो में पीड़ा शुरू हो जाती है और वाणी में मधुरता खत्म होने लगती है. वहीं व्यक्ति को भूख अधिक लगने लगती है. वह बार-बार भोजन करने लगता है. ऐसी स्थिति में हनुमान और भगवान गणेश जी की पूजा शुरू कर देनी चाहिए.

चंद्र ग्रह अशुभ हो तो देता है टेंशन जब चंद्रमा दूषित होता है तो व्यक्ति को अधिक बोलने की आदत हो जाती है. ऐसे लोगों बीच में बोलने लगते हैं. मानसिक तनाव रहता है. कल्पना में खोए रहते हैं. ऐसी स्थिति में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए.

शुक्र  खराब हों तो ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं जब व्यक्ति का शुक्र खराब हो जाता है तो उसकी सुख सुविधाओं में कमी आने लगती है. गैजेट खराब होने लगते हैं. धन खर्च होने लगता है. अपयश मिलने लगता है. यह स्थिति बनने लगे तो भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए.

दूषित मंगल बनाता है क्रोधी मंगल खराब होने पर व्यक्ति को जल्द गुस्सा आ जाता है. हिंसा भी करने लगते हैं. यह स्थिति गंभीर होती है. क्रोध में ऐसे लोग अपना संतुलन खो देते हैं. जब यह स्थिति नजर आने लगे तो मंगल का उपाय शुरू कर देना चाहिए. हनुमान जी पूजा करनी चाहिए. सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने से आराम मिलता है.

बुध का राशि परिवर्तन: जानें किन राशियों के लिए होगा शुभ और अशुभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget