एक्सप्लोरर

Puri Rath Yatra 2021: कोरोनाकाल के बीच जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें इस यात्रा की धार्मिक और पौराणिक महिमा

Jagannath Rath Yatra 2021: कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक़, ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है.

Jagannath Puri Rath Yatra 2021:  प्राचीन भारत की सप्तपुरियों में से एक श्रीजगन्नाथ पुरी धाम को हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के बीच पुरुषोत्तम पुरी, शंख क्षेत्र, श्रीक्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है. ओडिशा के पुरी में हर साल की तरह इस साल भी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानि 12 जुलाई 2021 को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध पुरी रथयात्रा शाम 3 बजे से निकलने जा रही है. यह यात्रा पुरी से गुण्डीचा तक जाती है. जगन्नाथ रथ यात्रा को गुण्डीचा यात्रा, पतितपावन यात्रा, जनकपुरी यात्रा, घोषयात्रा, नवदिवसीय यात्रा तथा दशावतार यात्रा के नाम से भी जाना जाता है. इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ निकाला जाता है. जो कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर से पूरे विधि विधान से निकाला जाता है. हिंदू धर्म में रथ यात्रा की महिमा बताते हुए जगन्नाथ धाम को धरती पर वैकुंठ भी कहा गया है. आइए जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा का धार्मिक व पौराणिक महत्व...

जगन्नाथ रथ यात्रा का धार्मिक पौराणिक महत्व

ओडिशा राज्य के पुरी धाम में स्थिति जगन्नाथ मंदिर का उल्लेख अन्य हिंदू धर्म ग्रंथों के साथ –साथ स्कन्द पुराण में भी मिलता है. हिंदू धर्म की मान्यता है कि पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ के मंदिर में श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र या बलराम के साथ विराजमान हैं. इस पावन मंदिर में इन तीनों अर्थात भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र की काष्ठ से निर्मित प्रतिमा स्थापित है. पहले चली आ रही परंपराओं के अनुसार प्रत्येक 12 वर्ष में इन मूर्तियों को बदल दिया जाता है.

स्कन्द पुराण में जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व बताते हुए कहा गया है कि जो भक्त इस रथ यात्रा में हर साल शामिल होकर गुंडिचा नगर तक आता है. उस पर भगवन जगन्नाथ की कृपा बरसती है. उसके सभी पाप नष्ट हो जाता है. इसके साथ ही इन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

धार्मिक मान्यता है कि जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने से श्रद्धालुओं को 100 यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही भक्त तमाम लौकिक सुखों का भोगता है.

माना जाता है कि गुंडिचा मंडप में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के दर्शन करने पर, भक्तों को लंबी आयु के रूप में सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?
Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?
पालकी पर रोक... बैरिकेड पर बवाल, Prayagraj में शंकराचार्य विवाद क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की ट्रेड डील
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
Embed widget