एक्सप्लोरर

Jagadguru Shri Rambhadracharya: नेत्रहीन होकर भी 22 भाषाओं के ज्ञाता हैं श्री रामभद्राचार्य जी, रच दिए 80 ग्रंथ

Jagadguru Shri Rambhadracharya: हिंदू समाज में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी का नाम बड़े ही आदर सम्मान के साथ लिया जाता है. रामभद्राचार्य जी रामानंद संप्रजाय के चार प्रमुख जगद्गुरुओं में से एक हैं.

Jagadguru Shri Rambhadracharya Biography in Hindi: हिंदू धर्म में साधु-संतों का खास महत्व रहा है. सच्चे और तपस्वी साधु-संत अपने प्रवचनों और ज्ञान के भंडार से भक्तों को सही मार्ग बताकर उनके जीवन का उद्धार करते हैं. रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने संतों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा-

अब मोहि भा भरोस हनुमंता,
बिनु हरिकृपा मिलहिं नहिं संता।।

आज हम बताएंगे आपको ऐसे संत के बारे में जो आध्यात्मिक गुरु और जन्म से ही सूरदास हैं. ये शिक्षक भी हैं, संस्कृत के विद्वान भी हैं, दार्शनिक, लेखक, संगीतकार, गायक, नाटककार, बहुभाषाविद और 80 ग्रंथों के रचयिता भी हैं. हम बात कर रहे हैं धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर और पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी स्वामी महाराज के बारे में.

श्री रामभद्राचार्य जी अपने असाधरण कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया. नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां की जिनमें कई सत्य हुई. इन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान है और 80 ग्रंथों की रचना कर चुके हैं. साथ ही ये विश्व का पहला विकलांग विश्वविदयालय भी चला रहे हैं. जानते हैं ऐसे ही महान संत जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के जीवन के तथ्यों के बारे में.

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य (Jagadguru Shri Rambhadracharya Life Facts)

  • जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज जब केवल 2 माह के थे, तब उनके आंखों की रोशनी चली गई थी. कहा जाता है कि, उनकी आंखें ट्रेकोमा से संक्रमित हो गई थी.
  • जगद्गुरु पढ़-लिख नहीं सकते हैं और न ही ब्रेल लिपि का प्रयोग करते हैं. केवल सुनकर ही वे सीखते हैं और बोलकर अपनी रचनाएं लिखवाते हैं.
  • नेत्रहीन होने के बावजूद भी उन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त है और उन्होंने 80 ग्रंथों की रचना की है.
  • 2015 में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी को भारत सरकार द्वारा पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था.
  • जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी रामानंद संप्रदाय के वर्तमान में चार जगद्गुर रामानन्दाचार्यों में से एक हैं. इस पद पर वे 1988 से प्रतिष्ठित हैं.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का जीवन परिचय (Jagadguru Shri Rambhadracharya Biography)
वास्तविक नाम गिरिधर मिश्र
प्रसिद्ध नाम रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य
जन्मतिथि  14 जनवरी 1950
जन्म स्थान सांडीखुर्द, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम  पंडित राजदेव मिश्र
माता का नाम शची देवी मिश्र
प्रसिद्धि

तुलसीपीठ के संस्थापक, राम कथाकार, और राम जन्मभूमि विवाद में भगवान राम के पैरोकार

संप्रदाय रामानंदी संप्रदाय
गुरु

पं ईश्वर दास महाराज (मंत्र), राम प्रसाद त्रिपाठी (संस्कृत), राम चरण दास (संप्रदाय)

विशेषता जन्मांध होने के बाद भी रामचरितमानस, गीता, वेद, उपनिषद, वेदांत आदि कंठस्थ
संस्थापक

श्री तुलसी पीठ, चित्रकूट और जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट

उपाधि

धर्म चक्रवर्ती, महामहोपाध्याय, श्री चित्रकूटतुलसी पीठाधीश्वर, जगद्गुरु रामानंदाचार्य, महाकवि ,  प्रस्थानत्रयीभाष्यकार

सम्मान

पद्म विभूषण (2015), देवभूमि पुरस्कार (2011), साहित्य अकादमी पुरस्कार (2005) , बद्रायण पुरस्कार(2004) , राजशेखर सम्मान (2003)

वर्तमान निवास श्री तुलसी पीठ, चित्रकूट

ये भी पढ़ें: Morari Bapu: कौन हैं मोरारी बापू जो खुद को कहते हैं फकीर, दान देने के मामले में टॉप पर है इनका नाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget