एक्सप्लोरर

International Friendship Day 2024: दोस्ती का पर्व है फ्रेंडशिप डे, लेकिन दोस्त बनाने से पहले जान लें चाणक्य की ये बातें

International Friendship Day 2024:अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. जीवन में दोस्त जरूर बनाएं. लेकिन चाणक्य (chanakya) कहते हैं कि दोस्त ऐसा बनाओ जो विश्वासपात्र हो न कि विश्वासघाती.

International Friendship Day 2024: मित्रता या दोस्ती (Dosti) सबसे खूबसूरत रिश्ता है. साथ ही यह जन्म के बाद ऐसा पहला रिश्ता होता है, जिसे आप खुद बनाते हैं. क्योंकि माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी, नाना-नानी जैसे तमाम रिश्ते जन्म के साथ स्वत: बन जाते हैं. लेकिन दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जिसे व्यक्ति खुद बनाता है और इसी दोस्ती के नाम समर्पित है दोस्ती का यह पर्व यानी फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2024).

दोस्ती के इस पर्व का जश्न मनाने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है. भारत में भी इसी दिन मित्रता दिवस मनाया जाता है. इस साल फेंडशिप डे आज रविवार, 4 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है.

हर किसी के जीवन में दोस्त जरूर होने चाहिए. क्योंकि दोस्त वह सारथी के रूप में होता है जो आपको जीवन में आगे बढ़ने, खुश रहने और आपका सुख-दुख बांटने के लिए हमेशा साथ देता है.

लेकिन दोस्त बनाने से पहले आपको आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) की ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए. जिसमें चाणक्य दोस्त बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हैं. वैसे तो आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र जीवन के हर पहलू को लेकर है. लेकिन आज फेंडशिप है, इसलिए आज की चाणक्य नीति में भी हम दोस्ती पर बात करेंगे.

मित्र या मित्रता पर क्या करती है आचार्य चाणक्य की नीति (Chanakya Niti About Friendship)

इन कामों में न दें मित्र का साथ: आपकी मित्रता कितनी भी घनिष्ठ क्यों न हो. लेकिन चाणक्य कहते हैं कि किसी भी बुरे काम में मित्र का साथ नहीं देना चाहिए. साथ ही जो दोस्त आपको गलत काम करने के लिए उकसाए या आपका साथ दे, वैसे दोस्तों से भी दोस्ती न रखें.

दोस्त पर न करें अंधा विश्वास: दोस्त पर विश्वास करना सही है, लेकिन अंधा विश्वास न करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.

ऐसे दोस्तों से करें किनारा: कहा जाता है कि जो मुश्किल घड़ी में आपका साथ दे वही सच्चा दोस्त है. इसलिए जो दोस्त मुश्किल वक्त में किनारा कर लें या आपका साथ छोड़ दे, उनसे कभी दोस्ती न करें. इसलिए कहावत है कि, मुश्किल वक्त में ही सच्चे दोस्त की पहचान होती है.

ये काम जरूर करें: दोस्ती कभी भी और किसी से भी हो सकती है. लेकिन चाणक्य कहते हैं कि दोस्त बनाने से पहले आपको उसके बारे में थोड़ी जांच पड़ताल जरूर कर लेनी चाहिए. ऐसा न हो कि आप किसी बुरे व्यक्ति को अपना दोस्त बना लें और बाद वह आपके लिए दोस्त नहीं बल्कि मुसीबत का कारण बन जाए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसे लोगों की आवभगत करने का कोई फायदा नहीं, काम निकलते ही हो जाएंगे नौ दो ग्यारह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget