एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: ऐसे लोगों की आवभगत करने का कोई फायदा नहीं, काम निकलते ही हो जाएंगे नौ दो ग्यारह

Chanakya Niti: सामाजिक परिवेश (Social Environment) में रहते हुए हमें लोगों को मान-सम्मान देना पड़ता है. लेकिन चाणक्य ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिनकी मेजबानी या आदर-सत्कार करने का कोई फायदा नहीं.

Chanakya Niti in Hindi: नीति-शास्त्र के ज्ञाता आचार्य चाणक्य की कई सीख लोगों के बहुत काम आती है. चाणक्य की नीतियों का जीवन (Life) में अनुसरण कर कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है. इसी तरह सामाजिक मान-सम्मान (Social Respect) को लेकर भी चाणक्य एक सच बताते हैं, जो आज के समय में एकदम सटीक बैठती है.

चाणक्य की ये नीतियां जीवन को सूत्रबद्ध तरीके से सुखी, सफल और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए कारगर मानी जाती है. हम सभी एक सामाजिक परिवेश (Society) में रहते हैं, जहां हमें लोगों का मान-सम्मान करने, आदर-सत्कार करने और मदद करने की सीख दी जाती है और यह बहुत जरूरी भी है.

लेकिन समाज में कई तरह के लोग रहते हैं. इनमें से कई लोग तो आपका फायदा भी उठा लेते हैं. इसलिए चाणक्य ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिनका आदर-सत्कार या मेजबानी करने का कोई लाभ नहीं है. ऐसे लोगों की पहचान कर आपको इनसे बचकर रहने की जरूरत है.

सामाजिक दायरे में कई लोग रहते हैं. लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें हम पंसद नहीं करते. लेकिन इसके बावजूद हमें उनकी मेजबानी करनी पड़ती है. क्योंकि इनकी मेजबानी करना जरूरी हो जाता है या हम 'ना' नहीं कह पाते, इसलिए हमें इसकी मेजबानी करनी पड़ती है. चाणक्य ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं, जिनका बहुत अधिक मान-सम्मान या सत्कार करने से बचना चाहिए.

ऐसे लोगों की आवभगत करने का कोई फायदा नहीं

  • फायदा उठाने वाले: ऐसे लोगों की परवाह करना बंद कर दें जो आपका फायदा उठा रहे हैं. यानी जरूरत पड़ने पर ही आपको याद करते हैं, आपसे बात करते हैं या फिर आपके घर आते हैं. ऐसे लोगों को आपको स्वीकार नहीं करना चाहिए और ना ही अधिक सम्मान देना चाहिए. ऐसे लोग अपना काम निकल जाने के बाद नजर भी नहीं आएंगे. 
  • दूसरों को दुख पहुंचाने वाले: जो लोग दूसरों को जानबूझकर कष्ट पहुंचाते हैं और उन्हें इसका कोई पश्चाताप भी नहीं होता. ऐसे लोगों से तुरंत दूरी बना लें. यदि ये लोग बार-बार ऐसे काम करते हैं तो आपको इनका आदर-सत्कार भी नहीं करना चाहिए.
  • दिखावा करने वाले: कुछ लोग दूसरों के सामने तो बहुत अच्छे बनते हैं. लेकिन यही लोग पीठ पीछे बुराई भी करते हैं. चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों की आवभगत करने का आपको कोई लाभ नहीं. क्योंकि आप इनके लिए जितना भी कर लें. ये आखिर में आपको बुरा ही साबित कर देंगे.

ये भी पढ़ें: Chankya Niti: पुरुषों को सीक्रेट रखनी चाहिए ये बातें, राज खुल गया तो होगी जग हंसाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget