एक्सप्लोरर

Apara Ekadashi 2022 Niyam: अपरा एकादशी पर मिलेगी अपार समृद्धि, बशर्तें 10 अहम नियमों का करें पालन

Apara Ekadashi 2022 Niyam: अपरा एकादशी /अचला एकादशी का व्रत 26 मई को रखा जाएगा. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि आयेगी.

Apara Ekadashi 2022 Niyam: अपरा एकादशी व्रत 26 मई दिन गुरुवार को रखा जाएगा. कहा जाता है कि अपरा एकादशी व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से अपार पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इसी लिए इसे अपरा एकादशी कहा जाता है. कुछ लोग इसे अचला एकादशी के नाम से भी जानते हैं. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. हिंदू धर्म शास्त्र में गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस बार अपरा एकादशी गुरुवार को पड़ रही है. ऐसे में अपरा एकादशी और गुरुवार दोनों साथ होने से इस एकादशी का पुण्यफल और अधिक बढ़ जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से विशेष फल मिलता है.

अपरा एकादशी पूजन के प्रमुख 10 नियम

कहा जाता है कि अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों को अपार सुख समृद्धि मिलती है. बशर्ते उनके पूजन में व्रती को  इन प्रमुख 10 नियमों का पालन करना होगा.

  • अपरा एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले दैनिक कार्यों से निवृत होकर गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी जी का ध्यान करें
  • पूजा के लिए पूर्व दिशा की ओर एक पीढ़ा रखकर उस पर पीला कपड़ा बिछाएं.
  • अब इस पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें.
  • इसके बाद भगवान को धूप दीप जलाएं और कलश स्थापित करें.
  • भगवान को फल-फूल, पान, सुपारी, नारियल, लौंग आदि पूजन सामग्री अर्पित करें.
  • व्रती स्वयं भी पीले आसन पर बैठें
  • भक्त अपने दाएं हाथ में जल लेकर अपनी परेशानियों की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें.
  • पूरे दिन निराहार व्रत रहकर शाम के समय अपरा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें.
  • व्रत खत्म होने के बाद फलाहार करें तथा पारण शुभ मुहूर्त में ही करें.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
Meen Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
Kumbh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
Makar Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी
मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget