एक्सप्लोरर

Aries August Horoscope 2023: मेष राशि वालों का बिजनेस अगस्त महीने में रफ्तार पकड़ सकता है, जानें मासिक राशिफल

August Horoscope 2023 Aries: मेष राशि वाले लोगों के लिए अगस्त 2023 का महीना शिक्षा, करियर, बिजनेस, प्रेम, वैवाहिक जीवन, परिवार और सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है, आइये जानते हैं मेष का मासिक राशिफल.

Monthly Aries Horoscope August 2023: मेष राशि वाले लोगों के लिए अगस्त 2023 बढ़िया जाने वाला है आपका बिजनेस रफ्तार पड़ेगा. वर्कस्पेस पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. सुकून भरे पल आपके लव रिलेशन में आएंगे. जानते हैं मेष राशि वालों के लिए शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना (Masik Rashifal August 2023).

मेष व्यापार-धन (Aries Monthly Business Horocope)

  • 06 अगस्त तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे अगस्त की शुरुआत से आपका बिजनेस फिर अच्छी रफ्तार पकड़ सकता है. 
  • गुरू की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से रूल्स एंड रेगुलेशन्स के रास्ते से लाइफ की हरेक स्ट्रीम में चलना सबसे बढ़िया रहता है. 
  • 17 अगस्त से पंचम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे अगस्त में आप अपनी बेस्ट बिजनेस स्किल्स और नॉलेज के बेसिस पर हर तरह से मार्केट में अपनी जीत पक्की कर सकते हैं.
  • द्वितीय भाव के स्वामी शुक्र 18 अगस्त से चतुर्थ भाव में उदय हो जाऐगे जिससे आपका बकाया पैसा वापस आ जाए, या जिस बिजनेस पर आपने पहले काम करना शुरू किया था वह वापस फोकस में आ जाएगा.
  • बुध की सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से जो लोग बिजनेस में है उन्हें अधिक प्रोफिट मिल पाएगा.
  • 23 अगस्त से बिजनेस के कारक बुध पंचम भाव में वक्री होंगे जिससे बिजनेस में किसी भी बात को निश्चित रूप से गंभीरता से लें क्योंकि अभी बहुत कुछ उजागर होने की संभावना है.  

मेष राशि नौकरी और पेशा (Aries Monthly Career Horoscope)

  • 16 अगस्त तक सूर्य की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से क्वालिफिकेशन और कोशिश के बूते पर अगस्त में आपको बढ़िया प्राइवेट पैकेज मिलेगा.
  • 7 अगस्त से शुक्र चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे आपको वर्कस्पेस पर कोई बड़ी रेस्पॉन्सिबिलिटी सौंपी जा सकती है. 
  • 17 अगस्त से जॉब के कारक सूर्य पंचम भाव में स्वगृही रहेंगे जिससे आप करियर में सफलता के झंडे गाड़ना चाहते हैं तो काम के प्रति पूरे डेडिकेशन और कंसन्ट्रेशन बनाए रखिएगा.
  • शनि एकादश भाव में वक्री चल रहे जिससे आपके बॉस में आपके काम से खुश ना हों, इसके लिए कुछ कुत्सित कर्म आपकी पीठ के पीछे हो सकते हैं, आप तो दोस्त, बस अपने काम में लगे रहिए.
  • एकादश भाव में शनि वक्री होने से करियर के संबंध में मध्यम परिणाम देने वाला महीना प्रतीत होता है. 
  • 17 अगस्त से सूर्य का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे गवर्नमेंट सर्वेंट्स अपने जॉब में ट्रांसफर करवा कर अपने हॉमटाउन जाना चाहते है तो संभावना है कि इस टाइम आपका ये डिसीजन राइट प्रूव नहीं हो सकेगा.

मेष राशि परिवार, प्यार और रिश्ता (Aries Monthly Love Horoscope)

  •  शुक्र 3 से 18 अगस्त तक पंचम भाव में फिर 7 अगस्त से चतुर्थ भाव में अस्त रहेंगे जिससे लव रिलेशनशिप में बे्रक लग सकते है. 
  • 06 अगस्त तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे लाइफ पार्टनर के साथ आपका सामंजस्य ज्यादा मजबूत होगा. 
  • गुरू की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से अगस्त में ऐसे कई सुकून भरे पल आएंगे जिन्हें आप अपने लव पार्टनर के साथ बीता सकेंगे. 
  • 07 अगस्त से शुक्र वक्री रहते चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे फैमिली में किसी रिश्ते में इम्बैलेंस और ईगो दूरी ला सकता है, जरा संभल कर. 
  • शुक्र इस महीने वक्री रहते चतुर्थ भाव में होने से कमजोर रहेगा इसके कारण जो लोग प्रेम में हैं उनके लिए प्रेम फलदायी नहीं हो सकता है और जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए भी प्रेम फलदायी नहीं हो सकता है.
  • 18 अगस्त से शुक्र चतुर्थ भाव में उदय होंगे जिससे जहां तक रोमांस का सवाल है, तो कुछ प्यार भरी हलचल की संभावना बढ़ गई है.
  • द्वितीय भाव के स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे परिवार के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अधिक जिम्मेदारियां निभाएंगे.

मेष राशि छात्र और शिक्षार्थी (Aries Monthly Education  Horoscope)

  • 06 अगस्त तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे कॉचिंग, ट्यूशन, एज्यूकेशनल विडियोज, लाइब्रेरी स्टडी आपको आगे रखेंगे. 
  • 17 अगस्त से सूर्य पंचम भाव में स्वगृही होंगे जिससे आपके बच्चों को उनकी मनपसंद फिल्ड में लुभाएगा करेगा. 
  • गुरू की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बढ़िया रिजल्ट्स के लिए स्टूडेंट्स अपने सीनीयर्स के एक्सपिरिएंस शेयर करते पाए जाएंगे.
  • 3 से 18 अगस्त शुक्र अस्त रहेंगे जिससे एक्टर, मॉडलिंग, फैशन, डांस, सिंगींग और एथलेटिक्स के फिल्ड के स्टूडेंट्स के लिए अगस्त महीना अशुभ रहेगा.

मेष राशि  स्वास्थ्य और यात्रा (Aries August Rashifal 2023 Health & Travel)

  • 06 अगस्त तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे फैमिली और फ्रेंड्स के साथ प्रकृति की गोद में सैर पर जाने के योग बन रहे हैं. 
  • 18 अगस्त से मंगल षष्ठ भाव में रहेंगे जिससे पैरेंट्स के स्वास्थ्य का ध्यान आप रख पाएंगे जिससे आप सुकून महसूस करेंगे. 
  • 23 अगस्त से षष्ठ भाव के स्वामी बुध पंचम भाव में वक्री होंगे जिससे माइग्रेन, सिरदर्द या मतली वगैरह की शिकायत रह सकती है आप तुरंत डॉक्टर से मिलें.
  • षष्ठ भाव में मंगल की स्थिति स्थिर है और यह इन जातकों के लिए नौकरी के मामले में अच्छी सफलता का संकेत देती है.
  • यह महिना थोड़ा कठिन हो सकता है, शुक्र के 3 से 18 अगस्त तक अस्त होने और उसके कमजोर होने से अधिक खर्चे हो सकते हैं और साथ ही कुछ नुकसान की स्थिति भी बन सकती है.
  • शनि की दशवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से आपको नए काम में बहुत खुशी मिल सकती है और अचानक ट्रैवल के अवसर भी मिल सकते हैं.
  • 18 अगस्त से मंगल षष्ठ भाव में रहेंगे जिससे चोट, शारीरिक घाव जैसी समस्या हो सकती है. 
  • 23 अगस्त से बुध पंचम भाव में वक्री होंगे जिससे परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद हो सकता है जिससे खुशियाँ दूर रह सकती हैं.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi ke Upay)

  • 14 अगस्त सावन का छठा सोमवार व पुष्य नक्षत्र पर- शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं दही चढ़ाते हुए “ऊँ गंगाधराये नमः” मंत्र की एक माला का जाप करें. 
  • 30 अगस्त रक्षाबंधन पर- शिवलिंग का अभिषेक दही व जल से करें. उसके बाद राखी अर्पित करें. भाई को मिल्क केक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें. भाई पीले और समुन्द्री रंग की वस्तुओं का दान करें.
ये भी पढ़ें: Sawan Upay 2023: मानसिक रोग से हैं परेशान तो सावन में कर लीजिए ये उपाय, छू मंतर हो जाएगा अवसाद और तनाव
 
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget