एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: मेष राशि वाले लोगों के ग्रहों की स्थितियां लाभ दिलाने वाली है, जानें- क्या कहती है आपकी किस्मत

मेष राशि वाले लोगों के ग्रहों की स्थितियां लाभ दिलाने वाली है.ऑफिस की बात करें तो पुराने कार्य का लेख-जोखा आपको प्रमोश्न की ओर ले जा सकता है.

मेष- आज के दिन मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है क्योंकि ग्रहों की स्थितियां आपको लाभ दिलाने वाली चल रही है. ऑफिस की बात करें तो पुराने कार्य का लेख-जोखा आपको प्रमोश्न की ओर ले जा सकता है. जो व्यापारी स्टेशनरी का कारोबार करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है. धार्मिक पुस्तकों का व्यापार करने वालों को भी अच्छी बिक्री होगी. सेहत में किसी भी रोग को छोटा नहीं समझना है, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों कि दवाई आदि चल रही है उन्हें तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए. छोटे भाई बहन का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है उनकी पढ़ाई लिखाई का जायजा ले सकते हैं.

वृष- आज के दिन अपनी बुद्धि विवेका का इस्तेमाल करते हुए कार्य को सरल करना होगा ऑफिस में कार्य को पूरा करने में ध्यान दें और बढ़-चढ़ कर सभी कार्यों को पूरा करें. व्यापार की बात करें तो व्यापारियों को लाभ कमाने के नए-नए तरीकों को अपनाना चाहिए जिससे उनको लाभ भी मिलेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है इसलिए अधिक ध्यान देने की जरूरत है. आज का हेल्थ आप पर निर्भर है इसलिए कोशिश करें कि शांत रहें और कुछ देर योग और ध्यान का सहारा लें. जिनसे आप सबसे करीब हैं उनसे अपने दिल की बात को शेयर करना चाहिए.

मिथुन- आज के दिन आपको कई प्जल को सुलझाना पड़ सकता है जिसका श्रेय भी निःसंदेह आपकी ही झोली में आएगा. ऑफिस में सभी के साथ आपको भाईचारे जैसा व्यवहार बना कर रखना होगा. यदि किसी को आपकी आवश्यकता हो तो उनकी मदद अवश्य करें. व्यापार की बात करें तो आज जो लोग नई डील के लिए जा रहें हैं तो सोच-समझ कर निर्णय लें छोटी सी भी लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी भी प्रकार से दवाई का इंफेक्शन आपको परेशान कर सकता है दवाई का सेवन करने से पहले एक्सपायरी अवश्य चेक कर लें. घर के माहौल को प्रसन्नता पूर्वक बनाएं रखने की आपकी जिम्मेदारी आपकी है.

कर्क- आज के दिन अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करके रखना होगा, क्योंकि ग्रहों कि स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती है. मन में उत्साह बना कर रखें. जो लोग जॉब करते हैं उनको ऑफिस में काम को लेकर बिल्कुल परेशान नहीं होना चाहिए आज कुछ ऐसी घटना हो सकती है जिससे मन उदास हो जाए. जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको आज का दिन बहुत ज्यादा जोखिम लेने का नहीं है आर्थिक मामलों में सजग रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है. जो लोग स्विमिंग करते हैं तो आज इससे बचना होगा. परिवार के भविष्य के लिए निवेश के लिए दिन उपयुक्त है.

सिंह- आज के दिन विवाहित लोगों को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है इसलिए दांपत्य जीवन में किसी भी प्रकार का विवाद न हो इस बात का प्रयास करना चाहिए. जो लोग अविवाहित हैं उनको अपने घनिष्ठ मित्रों के प्रति समर्पण की भावना रखते हुए उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा उन बातों को बिल्कुल महत्व मत दें जो आपकी दोस्ती में दरार डाल दे. ऑफिस की स्थिति सामान्य रहेगी और व्यापार करने वालों को आज हल्का-फुल्का मुनाफा होगा. सेहत को लेकर अपने पेट का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक रूप से भोजन की अति करना आपको दिक्कत दे सकता है.परिवार का वातावरण सुखद व प्रसन्नता से भरा हो इस बात का ध्यान रखना होगा.

कन्या- आज का दिन अपने को एक्टिव रखना होगा और अलर्ट भी रहना होगा हर तरीके के कंपटीशन को फेस करने के लिए तैयार रहना है. ऑफिस में सहयोगियों के साथ प्रतिद्वंद्विता होगी वहीं जो लोग व्यापार में हैं उनको भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, अगर व्यापार बढ़ाने के लिए लोन लेने की इच्छा है तो इस और कुछ सकारात्मक कदम उठाएंगे. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनका आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. स्वास्थ्य को लेकर अति चिंता परेशान करेगी किसी भी बीमारी को लेकर अति चिंतन करने के बजाय उसका उपचार कराना अधिक उचित होगा. जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उनको पारिवारिक सौहार्द का विशेष ध्यान रखना होगा.

तुला- आज का दिन अपने दिल की बात शेयर करने का है जो लोग कविताएं या साहित्य में रुचि रखते हैं उनको अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहिए या फिर कुछ लेखन कार्य करना चाहिए. ऑफिस में तेजी से कार्य करते हुए सभी पेंडिंग काम समाप्त होंगे और बॉस की प्रसन्नता भी प्राप्त होगी. जो लोग तकनीकी से संबंधित या महिलाओं के प्रयोग में आने वाली वस्तुओं से संबंधित व्यापार करते हैं उनके लिए दिन मुनाफे भरा है. हेल्थ को लेकर जिनको यूरिन से संबंधित दिक्कतें हैं उनको अलर्ट रहना चाहिए. घर परिवार में सुख शांति रहेगी जीवन साथी के साथ कहीं यात्रा करने का प्लान भी बना सकते हैं.

वृश्चिक- आज के दिन आपको पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा मन में प्रसन्नता रहेगी. एक विशेष बात ध्यान रखनी है कि यदि परिवार में कोई संस्कारी कार्य होने वाला है तो उसमें बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए. ऑफिस में आपको अपने वक्ता शक्ति का प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. जो लोग सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है. घरेलू वातावरण में सभी लोग बहुत व्यस्त रहेंगे जिसको लेकर स्थितियां सामान रहेंगे. आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा फलों का सेवन अधिक करना चाहिए. यदि परिवार में किसी कन्या का विवाह सुनिश्चित हुआ हो तो उसमें भी अपना योगदान देना चाहिए.

धनु- आज के दिन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपको अधिक एक्टिव रहना होगा कठिन परिस्थितियां आने पर सकारात्मक भाव के साथ हर्षित भाव से कार्य करने में आपको सफलता मिलेगी. ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा हो सकता है कि आपके बॉस आपको कुछ गोपनीय बातें बताएं उनके विश्वास को बनाकर रखना होगा. जो लोग व्यापार कर रहे हैं और विशेषकर सरकार का कोई माल सप्लाई करते हैं उनके लिए दिन शुभ है. स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें सिर दर्द थायराइड बीपी हाई जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक वातावरण जिम्मेदारियों से भरा होगा आपको परिवार के प्रति कुछ भार महसूस हो सकता है.

मकर- आज के दिन अपने स्वभाव को बहुत नियंत्रित करके रखना होगा अनावश्यक रूप से किसी को अपशब्द नहीं बोलना है. इसके अतिरिक्त जिन लोगों से भी कर्ज ले रखा है उनको कर्ज चुकाने के लिए भी व्यवस्था बनानी है. नौकरी करने वाले और बिजनेस करने वाले दोनों लोगों को यह बात ध्यान रखनी होगी कि अपनी समझ को बढ़ा कर रखना है हमेशा समझदारी पूर्ण बातें करनी चाहिए क्योंकि आपकी समझदारी आपको लाभ दिला सकती है. सेहत को लेकर अपनी नसों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि में खिंचाव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है.

कुम्भ- आज के दिन आप को अनावश्यक रूप से क्रोध का सामना करना पड़ सकता है छोटी-छोटी बातों को लेकर झुंझलाहट हो सकती है लेकिन आपको बहुत धैर्य के साथ अपने क्रोध को नियंत्रण करके रखना होगा. ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग रहेगा, बड़े अधिकारियों के साथ काम सीखने का मौका मिल सकता है. जो लोग व्यापार करते हैं उनको अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छे संबंध बनाकर रखने होंगे अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है. स्वयं की हेल्थ का ध्यान रखते हुए हाइपरटेंशन से बच कर रहना होगा यदि रक्तचाप अधिक रहता है तो और अधिक सजग रहने की आवश्यकता होगी. घर परिवार का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा.

मीन- आज का दिन मीन राशि के महिलाओं के लिए बहुत शुभ है इनको सुख-सुविधा आभूषण सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, वहीं जो लोग सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा. व्यापार करने वालों को ध्यान रखना होगा कि किसी भी महिला क्लाइंट के साथ विवाद न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ का ध्यान रखना होगा पेट दर्द जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं यदि आपके आहार में कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त नहीं रहती है तो इसके लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. पारिवारिक वातावरण बहुत सुखद रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vinayak Chaturthi 2026: चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी किस दिन, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत
चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी किस दिन, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत
Adhik Maas: 2026 में हैरान करने वाली बात, 12 नहीं 13 महीने का होगा नया साल
2026 में हैरान करने वाली बात, 12 नहीं 13 महीने का होगा नया साल
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी व्रत की संपूर्ण व्रत कथा पढ़ें, बरसेगी विष्णु जी की कृपा
पापमोचनी एकादशी व्रत की संपूर्ण व्रत कथा पढ़ें, बरसेगी विष्णु जी की कृपा
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया 2026 में कब है, देखें डेट और सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया 2026 में कब है, देखें डेट और सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget