एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2025 Time: होलिका दहन का सही समय क्या है, इसकी पूजा विधि भी जान लें

Holika dahan 2025 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस साल 13 मार्च रात 11:30 बजे के बाद होलिका दहन है. पूजा में परिक्रमा, तिलक, आहुति देकर बुराई को जलाने और सच्चाई का साथ देने का संदेश मिलता है.

Holika dahan 2025: मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस बार होलिका दहन पर भद्रा काल रहेगा. सनातन धर्म में भद्रा काल के दौरान शुभ और मांगलिक काम करना मना है. जानिए इस साल होलिका दहन का सही समय और इसकी पूजा करने की विधि.

हिन्दू धर्म में त्योहार उत्साह और खुशी के साथ मनाए जाते हैं, जिनमें होली का एक विशेष महत्व है. पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप नाम का एक राक्षस राजा था, जो अपने पुत्र प्रहलाद को भगवान विष्णु की पूजा करने से रोकता था. लेकिन प्रहलाद ने अपने पिता की बात नहीं मानी और भगवान विष्णु की पूजा करता रहा. हिरण्यकश्यप की बहन होलिका थी, जो एक शक्तिशाली राक्षसी थी. हिरण्यकश्यप ने होलिका से कहा कि वह प्रहलाद को आग में जला दे. होलिका ने अपने भाई की बात मान ली और प्रहलाद को आग में जलाने की कोशिश की, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका आग में जल गई. इसी दिन से लकड़ियों का ढेर जलाकर होलिका दहन किया जाता है. आइए जानते हैं, इस साल होलिका दहन का समय और विधि.

होलिका दहन का समय
इस साल 13 मार्च, गुरुवार की रात होलिका दहन किया जाएगा. होलिका दहन के दिन भद्रा काल लगने वाला है.भद्रा का समय 13 मार्च सुबह 10:35 बजे से रात 11:29 बजे तक है.सूर्यास्त के बाद शाम में होलिका दहन किया जाता है, लेकिन भद्रा का साया होने के चलते होलिका दहन 13 मार्च रात 11:30 बजे के बाद ही किया जाएगा. 

होलिका दहन की विधि:
होलिका दहन से कुछ दिन पहले गली के चौराहे में लकड़ियां और कंडे जमा कर होलिका का ढेर बनाया जाता है, जिसे होलिका दहन के दिन जलाया जाता है.

  • होलिका के चारों ओर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा की जाती है.
  • फिर होलिका पर रोली, चावल, तिलक, घी और मिठाई चढ़ाई जाती है.
  • लोटे में शुद्ध जल भरकर होलिका की परिक्रमा की जाती है.
  • इसके बाद होलिका जलाई जाती है और आहुति में नारियल, भुट्टे और नई फसल चढ़ाई जाती है.
  • होलिका की अग्नि में गुलाल, फूल, गेहूं की बालियां और बताशे भी डाले जाते हैं.

होलिका प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका आग में जल गई. इसका संदेश है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है. यह त्योहार हमें अपनी बुराई के खिलाफ लड़ने, सच्चाई और न्याय के लिए खड़े रहने के लिए प्रेरित करता है.

यह भी पढ़ें: गुरुवार, 13 मार्च का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पढ़ें मेष से मीन राशि का कल का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget