एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2020: हरियाली तीज पर सोलह श्रृंगार के कौन-कौन से होते है श्रृंगार, जानिए क्या होता है इनका महत्व

Hariyali Teej Makeup: हरियाली तीज का पर्व 23 जुलाई को है. यह त्यौहार स्त्रियों को समर्पित है. इस दिन स्त्रियां मनचाहे वर और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं.

Hariyali Teej 2020: हरियाली तीज के दिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं. सोलह श्रृंगार अखंड सौभाग्य की निशानी होती है. इसलिए हरियाली तीज का स्त्रियां साल भर इंतजार करती हैं. हरियाली तीज पर वर्षा ऋतु प्रसन्न होती है और वर्षा ऋतु की प्रसन्नता धरा पर हरियाली के रूप में दिखाई देती हैं. हरियाली नव सृजन की निशानी है. भगवान शिव को नव कल्याण और नव सृजन का का जनक कहा जाता है.

चातुर्मास आरंभ हो चुके हैं. चातुर्मास सावन का प्रथम मास है. हरियाली तीज सावन मास का महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की प्रथम मिलन हुआ था. सुहागिन स्त्रियों के लिए यह पर्व सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रेरित करता है. इस दिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं. आइए जानते हैं सोलह श्रृंगार के अंर्तगत कौन कौन से श्रृंगार आते हैं.

1- पुष्प का श्रृंगार: सोलह श्रृंगार में फुलों से श्रृंगार करना शुभ माना गया है. बरसात के मौसम में उमस बड़ जाती है. सूर्य और चंद्रमा की शक्ति वर्षा ऋतु में क्षीण हो जाती है. इसलिए इस ऋतु में आलस आता है. मन को प्रसन्नचित रखने के लिए फुलों को बालों में लगाना अच्छा माना गया है. फुलों की महक स्फूर्ति प्रदान करती है.

2- माथे पर बिंदी या टिका: इसे भी एक श्रृंगार के तौर पर माना गया है. माथे पर सिंदूर का टिका लगाने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है. इससे मानसिक शांति भी मिलती है. इस दिन चंदन का भी टिका लगाया जाता है.

3- मांग में सिंदूर: मांग में सिंदूर लगाना सुहाग की निशानी है वहीं इस स्थान पर सिंदूर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. इसका अपने वैज्ञानिक फायदे भी होते हैं.मांग में सिंदूर लगाने से शरीर में विद्युत ऊर्जा को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है.

4- गले में मंगल सूत्र: मोती और स्वर्ण से युक्त मंगल सूत्र या हार पहनने से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में मदद  मिलती है वहीं इससे प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है. गले में स्वर्ण आभूषण पहनने से हृदय रोग संबंधी रोग नहीं होते हैं. हृदय की धड़कन नियंत्रित रहती है. वहीं मोती चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करते हैं इससे मन चंचल नहीं होता है.

5- कानों में कुंडल: कान में आभूषण या वाली पहनने से मानसिक तनाव नहीं होता है. कर्ण छेदन से आंखों की रोशनी तेज होती है. सिर का दर्द कम करने में भी सहायक होता है.

6- माथे पर स्वर्ण टिका: माथे पर स्वर्ण का टिका महिलाओं की सुंदरता बढ़ाता है वहीं मस्तिष्क का नर्वस सिस्टम भी अच्छा रहता है.

7- कंगन या चूडियां: हाथों में कंगन या चूडियां पहनने से रक्त का संचार ठीक रहता है. इससे थकान नहीं नहीं होती है. साथ ही हार्मोंस को भी नहीं बिगड़ने देती हैं.

8- बाजूबंद: इसे पहनने से भुजाओं में रक्त प्रवाह ठीक बना रहता है. दर्द से मुक्ति मिलती है. वहीं इससे सुंदरता में निखार आता है.

9- कमरबंद: इससे पहनने से पेट संबंधी दिक्क्तें कम होती हैं. कई बीमारियों से बचाव होता है. हार्निया जैसी बीमारी होने का खतरा कम होता है.

10- पायल: पायल पैरों की सुंदरता में चारचांद लगाती हैं वहीं इनको पहनने से पैरों से निकलने वाली शारीरिक विद्युत ऊर्जा को शरीर में संरक्षित करती है. इसका एक बड़ा कार्य महिलाओं में वसा को बढ़ने से रोकना भी है वहीं चांदी की पायल पैरों की हड्डियों को मजबूत बनाती हैं.

11- बिछिया: बिछिया को सुहाग की एक प्रमुख निशानी के तौर पर माना जाता है लेकिन इसका प्रयोग पैरों की सुंदरता तक ही सीमित नहीं है. बिछिया नर्वस सिस्टम और मांसपेशियां को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार होती है.

12- नथनी: नथनी चेहरे की सुंदरता में चारचांद लगाती है. यह एक प्रमुख श्रृंगार है. लेकिन इसका वैज्ञानिक महत्व भी है. नाक में स्वर्ण का तार या आभूषण पहनने से महिलाओं को दर्द सहन करने की क्षमता बढ़ती है.

13- मुद्रिका या अंगूठी: अंगूृठी पहनने से रक्त का संचार शरीर में सही बना रहता है. इससे हाथों की सुंदरता बढ़ती है. इससे पहनने से आलस कम आता है.

14- मेहंदी: हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने की परंपरा है. स्त्रियां खास तौर पर इस दिन हाथों में मेहंदी लगाती हैं. ये सोलह श्रृंगार में प्रमुख श्रृंगार में से एक है. मेहंदी शरीर को शीतलता प्रदान करती है और त्वचा संबंधी रोगों को दूर करती है.

15- काजल या सुरमा: काजल या सुरमा जहां आंखों की सुरंदता को बढ़ाता है. वहीं आंखों की रोशनी भी तेज करने में सहायक होता है. इससे नेत्र संबंधी रोग दूर होते हैं.

16- मुख सौंदर्य: इसे मेकअप भी कहा जाता है. मुख पर प्रकृति सौंदर्य प्रसाधन लगाने से मुख की सुंदरता बढ़ती है. वहीं इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और ऊर्जा बनी रहती है.

हरियाली तीज राशिफल: मेष, कन्या और तुला राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें भविष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का व्रत हर कोई नहीं रख सकता? जानें किन लोगों के लिए हैं अलग नियम
सावन का व्रत हर कोई नहीं रख सकता? जानें किन लोगों के लिए हैं अलग नियम
Guru Purnima 2026 Live: गुरु पूर्णिमा आज या कल ? स्नान-दान और गुरु पूजन का मुहूर्त, विधि सब यहां देखें
गुरु पूर्णिमा आज या कल ? स्नान-दान और गुरु पूजन का मुहूर्त, विधि सब यहां देखें
Sawan 2026: घर की इस 1 गलती से रूठ सकते हैं भोलेनाथ! जानें मान्यता
Sawan 2026: घर की इस 1 गलती से रूठ सकते हैं भोलेनाथ! जानें मान्यता
Swami Kailashananda Giri: शिव जी को बेलपत्र क्यों प्रिय है, स्वामी कैलाशानंद से जानें इसकी असली कहानी
शिव जी को बेलपत्र क्यों प्रिय है, स्वामी कैलाशानंद से जानें इसकी असली कहानी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget