एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर चोला चढ़ाया तो दूर होगा शनि दोष, खुलेंगे भाग्य के द्वार!

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जन्मोत्सव 2025 इस बार 12 अप्रैल को है. जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चोला चढ़ाने के अद्भुत लाभ और वो खास चौपाइयां जिनके पाठ से दूर होंगे सभी संकट.

Hanuman Jayanti 2025: संकटमोचक हनुमान का जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) इस वर्ष 12 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा. यह वही महापावन दिन है जब स्वयं भगवान शंकर के 11वें रुद्रावतार के रूप में पवनपुत्र हनुमान जी ने माता अंजना के गर्भ से अवतार लिया.

पूर्णिमा तिथि और हनुमान जी का जन्म (Hanuman Janmotsav 2025)
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3:22 AM से शुरू होकर 13 अप्रैल सुबह 5:52 AM तक रहेगी. इसी तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस बार की खास बात ये है कि इस साल हनुमान जयंती शनिवार को है, जो शनि दोष निवारण के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

योगों का महासंयोग: दोगुना फल देगा पूजा (Shubh Muhurat 12 April 2025)
इस दिन हस्त नक्षत्र, व्याघात योग और बुधादित्य योग का महासंयोग बन रहा है. ये सभी शुभ योग हनुमान पूजा को दोगुना फलदायी बनाते हैं.

हनुमान पूजन के शुभ मुहूर्त (Hanuman Puja Muhurat)
दोपहर मुहूर्त – 12:15 PM से 1:30 PM
लाभ-अमृत मुहूर्त – 2:30 PM से 3:30 PM

क्या करें इस पावन दिन?
हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें
घर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर परिवार के कल्याण की कामना करें. मंदिर जाकर इन चीज़ों का भोग लगाएं:

  1. सिंदूर
  2. बूंदी/लड्डू
  3. केसरिया वस्त्र
  4. चमेली का फूल और तेल

इन विशेष चौपाइयों का 108 बार जाप करें

  1. 'नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा.'
    रोग, भय और कष्ट से मुक्ति
  2. 'विद्यावान गुनी अति चातुर, रामकाज करिबे को आतुर.'
    बुद्धि और धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा
  3. 'संकट ते हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै.'
    जीवन के हर संकट से रक्षा

चोला चढ़ाने से क्या लाभ होता है?
हनुमानजी का चोला चढ़ाना एक शक्तिशाली उपासना मानी जाती है. इससे, पॉजिटीव एनर्जी मिलती है. शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं और रूके हुए कार्यों में सफलता मिलती है, इतना ही नहीं इससे दरिद्रता का भी नाश होता है. हनुमान जयंती के दिन आप इन चीजों को चढ़ा सकते हैं-

  • दरिद्रता दूर करने हेतु चना
  • संतान सुख के लिए सिंदूर व चमेली का तेल
  • परिवार की उन्नति हेतु चमेली के पुष्प
  • कार्य सिद्धि हेतु घी-सिंदूर का चोला, पीपल के पत्तों की माला (राम नाम लिखकर)

शनि दोष से छुटकारा पाने का खास उपाय
जिनकी कुंडली में शनि की दशा, साढ़ेसाती, या ढैय्या चल रही है, उन्हें इस दिन करें ये उपाय-

  • हनुमानजी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला अर्पित करें
  • सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें

इससे शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है.

हनुमान जयंती का त्योहार न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि यह जीवन की हर बाधा से मुक्ति दिलाने वाला एक दिव्य अवसर भी है. इस पावन दिन पर सच्चे मन से पूजा करें, चोला चढ़ाएं और अपने जीवन को संकटों से मुक्त कर सकते हैं..

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget