एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Rules: हनुमान चालीसा का पाठ है बेहद प्रभावशाली, इस विधि से करेंगे पूजा तो मिलेगा विशेष लाभ

Hanuman Chalisa Path: आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना की जाती है. हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है. कहते हैं नियमित रूप से हनुमान जी का नाम जपने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं.

Hanuman Chalisa Path: आज मंगलवार के दिन हनुमान जी(Hanuman Ji) की उपासना की जाती है. हनुमान चालीसा का पाठ (Hanuman Chalisa Path) किया जाता है. कहते हैं नियमित रूप से हनुमान जी का नाम जपने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं. मंगलवार के साथ-साथ शनिवार का दिन भी हनुमान जी की पूजा-अराधना के लिए उत्तम माना गया है. मान्यता है कि हनुमान जी का नाम जपने से नकारात्मक शक्तियां पास नहीं आती. 

जीवन में आ रही समस्याओं और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं  हनुमान चालीसा का पाठ सही तरह से करना बेहद जरूरी है. 

हनुमान चालीसा पाठ करने के नियम (Rules To Read Hanuman Chalisa Path)

मंगलवार से करें शुरुआत (Starts With Tuesday)

अकसर लोगों को हनुमान जी की उपासना और हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा है. लेकिन उन्हें इस पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता. दरअसल, हनुमान चालीसा का पाठ अगर सही तरह से नहीं किया जाए, तो उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. इसके लिए जरूरी है कि आप हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार के दिन से शुरू करें. 

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही तरीका   (Right Way To Read Hanuman Chalisa)

- अगर आप भी हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करना चाहते हैं, तो सुबह स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और घर के पूजा घर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद सबसे पहले गणेश जी की अराधना करें. कुश के आसन पर बैठें. अगर कुश का आसन न हो तो किसी दूसरे आसन पर बैठ सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सीधा जमीन पर खड़े न हों.  

- गणेश अराधना के बाद भगवान राम और मां सीता का द्यान करें और इसके बाद ही सकंटमोचन को नमस्कार करते हुए हनुमान चालीसा का संकल्प लें. हनुमान जी के आगे धूप-दीप जलाएं और उन्हें फूल अर्पित करें. और इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करें. इसके बाद भगवान राम का स्मरण करें और आखिर में हनुमान जी को चूरमा, बेसन के लड्डू और अन्य मौसमी फल का भोग लगाएं. 

हनुमान चालीसा पाठ के फायदे (Benefits Of Hanuman Chalisa)

- हनुमान चालीसा पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है. आर्थिक परेशानियों से निजात मिलती है. 

- धार्मिक मान्यता है कि हनुमान चालीसा का नियमित रूप से किया गया पाठ व्यक्ति को निडर और साहसी बनाता है. रोजाना पाठ करने से व्यक्ति के मन से हर तरह का डर निकल जाता है. 

- कहते हैं कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर ने वाले व्‍यक्ति की आत्‍मा को परमधाम में स्‍थान मिलता है. मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है. 

- मान्यता है कि अगर विद्यार्थी हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो उन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है. बुद्धिमान और संस्‍कारी बनते हैं. साथ ही, लाइफ में खूब सफलता पाकर तरक्‍की की राह पर जाते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बेहद शुभ नक्षत्र में शनि करने जा रहे हैं प्रवेश, 4 राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर

Hanuman Ji Mantra: मंगलवार को यूं करें बजरंगबली की उपासना, मिलेगा मनचाहा वरदान, दूर होंगे सभी संकट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget