एक्सप्लोरर

Hal Shashthi Vrat 2025: हल षष्ठी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें खाने से जुड़े जरूरी नियम!

Hal Shashthi Vrat 2025: बलराम जी का जन्म भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ था, जिस कारण आज हल षष्ठी व्रत है. आइए जानते हैं इस दिन व्रती महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Hal Shashthi Vrat 2025: 14 अगस्त 2025 यानी की आज गुरुवार के दिन हल षष्ठी है. हल षष्ठी का व्रत माताएं अपनी संतान की सुरक्षा, खुशहाली, लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य के लिए करती है. यह व्रत मुख्य रूप श्रीकृष्ण जी के बड़े भाई बलराम और छठी माता को समर्पित होता है. साथ ही इस व्रत में गणेश जी और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है. 

बलराम जी का जन्म भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ था और उनका शस्त्र हल था. संभवत इसी कारण इस व्रत का नाम हल षष्ठी पड़ा. हल षष्ठी के दिन कई माताएं-बहनें व्रत करती है. हालांकि ये व्रत निर्जला तो नहीं होता है, लेकिन इस दिन कुछ विशेष चीजों का ही सेवन किया जाता है.

व्रत के दौरान खाने को लेकर सावधानी बरतनी होती है. आइए जानते हैं हल षष्ठी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

हल षष्ठी व्रत में क्या खाएं?
हल षष्ठी व्रत कोई निर्जला व्रत नहीं होता है. पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बलराम जी को तालाब में उगने वाली चीजें काफी अच्छी लगती थी. इस कारण हल षष्ठी व्रत में तालाब की अहम भूमिका होती है. क्योंकि तालाब में उगने वाली चीजों को हल से जोता नहीं जाता है. ये प्राकृतिक रूप से ही उगती है. 

हालांकि इस दिन कुछ खास तरह की चीजों को सेवन करने से परहेज करना चाहिए, ताकि आपका व्रत खंडित न हो. इस व्रत में पेड़ से उगे खाद्य पदार्थ का ही सेवन करना चाहिए. 

  • इस व्रत में भैंस के दूध, दही, घी और मक्खन का सेवन कर सकते हैं. 
  • तालाब में उगाई जाने वाली वस्तुओं को आहार में शामिल कर सकते हैं. 
  • इसमें करेमुआ का साग, नारी का साग, पसई या तिन्नी का चावल, महुआ का लाटा बनाकर खा सकते हैं. 

हल षष्ठी व्रत में क्या नहीं खाएं? 

  • हल षष्ठी व्रत के दिन भूलकर भी हल से जुते हुए खेत में पैदा हुए अनाज, फल, सब्जी का सेवन नहीं करें. 
  • इसके साथ ही गाय का दूध या उससे बनी दही या मक्खन का भी सेवन न करें. 
  • हल षष्ठी व्रत के दौरान टूथपेस्ट और ब्रश का इस्तेमाल करने से बचें. इस दिन आप महुआ के दातुन से दांतों को साफ करें. 
  • इसके साथ ही इस दिन मांस-मदिरा या तामसिक आहार का सेवन करने से बचें. इसके साथ ही घर में भी किसी को ऐसा भोजन करने न दें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget