एक्सप्लोरर

Hal Shashthi 2022: आज है हल षष्ठी व्रत, इस व्रत में न करें इन चीजों का सेवन, जानिए पूजा विधि

Hal Shashthi Vrat: हल षष्ठी व्रत हर साल भादों मास की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था. महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.

Hal Shashthi 2022 Puja Vidhi: हर साल भाद्रपद मास की षष्ठी को हला षष्ठी का पर्व मनाया जाता है. इस बार यह व्रत 17 अगस्त दिन बुधवार को पड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था. इस त्योहार को विभिन्न राज्यों में हलछथ और ललही छठ के नाम से जाना जाता है. महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से पुत्र के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं हल षष्ठी व्रत के नियम, पूजा की विधि.

हल षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 17 अगस्त बुधवार को शाम 6.50 बजे से शुरू होकर अगले दिन 18 अगस्त को रात 8.55 बजे तक रहेगी

पूजा विधि

  • प्रातः काल स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. 
  • हलछठ की पूजा किए बिना व्रती महिलाएं पानी भी नहीं पी सकती. 
  • ये व्रत वैसे मुख्य रूप से पुत्रव्रती महिलाएं करती हैं. 
  • घर की दीवार पर 'हर छठ माता' का चित्र बनाकर उनका श्रृंगार करें. 
  • मां को 6 तरह के दानों और पूड़ी का भोग लगाएं. 
  • मिट्टी के कुल्हड़ या कोसे में सभी दानों को भरा जाता है. 
  • पूजा के बाद 'हर छठ' माता की कथा पढ़ी जाती हैं. 
  • फिर 'हर छठ' माता की आरती होती है।
  • व्रती महिलाएं पूजा के बाद पारण कर भोजन ग्रहण कर सकती हैं.

इन चीजों का खाना है वर्जित

  • हलछठ जैसा कि नाम से ही विदित है इस दिन बलराम जी के शस्त्र हल की पूजा की जाती है.  इसलिए मान्यता अनुसार इस दिन हल से व्रती लोगों को हल से जुती हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. 
  • इस दिन महिलाएं तालाब में उगे हुए फलों या चावल खाकर व्रत करती हैं. 
  • इसके साथ ही हलछठ के दिन व्रत में गाय के दूध या दूध से बनी हुइ कोई भी चीज का सेवन नहीं किया जाता 
  • बल्कि भैंस के दूध और उसके दूध से तैयार की गए घी का प्रयोग करना शुभ मानते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

First Sawan 2022 Somwar Yoga: कल सावन के पहले सोमवार पर बन रहे 3 अति शुभ योग, जानें मुहूर्त, पूजा विधि

Sawan Somwar 2022: सावन सोमवार पर मिट्‌टी के बने शिवलिंग की पूजा करने से होती है धन में वृद्धि, जानें नियम और पूजा विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026: दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
करतारपुर कॉरिडोर खोलने का प्रस्ताव पास, क्या अब बिना वीजा दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु?
करतारपुर कॉरिडोर खोलने का प्रस्ताव पास, क्या अब बिना वीजा दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु?
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ का व्रत 28 या 29 अक्टूबर को? जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद
Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ कब है, जानें चांद निकलने का समय

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget