एक्सप्लोरर

Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक देव के ये उपदेश हैं वरदान, अपनाने से बदल जाएगा जीवन

Guru Nanak Jayanti 2024: कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. इसे गुरुपर्व या प्रकाशपर्व भी कहते हैं. वे सिख धर्म के पहले गुरु थे. आज भी गुरु नानक देव जी के उपदेश आपका जीवन बदल सकते हैं

Guru Nanak Jayanti 2024: पंचांग (Panchang) के अनुसार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) तिथि के दिन को गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है. वे सिख धर्म (Sikh) के पहले गुरु और संस्थापक थे. इस साल गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को है.

गुरु नानक देव एक महान दार्शनिक, योगी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं. बाल्यावस्था से ही उनकी रुचि आध्यात्म की ओर थी. कहा तो यह भी जाता है कि उन्हें लगभग सभी धर्मग्रंथों का ज्ञान था. सिख धर्म के पवित्र गुरुग्रंथ साहिब (Guru Granth Sahib) के शुरुआती 940 शब्द गुरुनानक देव जी के ही हैं.

लोगों को प्रेम करना, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश देना ही गुरु नानक देव के जीवन का मूलमंत्र है. साथ ही उनके उपदेश ऐसे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. आइये जानते हैं सिख के पहले गुरु गुरु नानक देव के जी अनमोल उपदेश-

एक ओंकार (Ek Onkar): गुरु नानक देव जी ने लोगों को एक ओंकार के महत्व के बारे में बताया और समझाया. इसका अर्थ होता है कि ईश्वर एक है और एक ही जगह मौजूद है. गुरु नानक जी के अनुसार- ईश्वर हर व्यक्ति, हर दिशा और हर स्थान पर है.

धन कमाने का तरीका (Way to earn money): पैसे कमाने की जरूरत और लालच हर पीढ़ी में रही है और आगे भी रहेगी. लेकिन गुरु नानक देव जी का मानना है कि धन कमाने का एक तरीका होना चाहिए. धन ऐसे में भी नहीं कमाना चाहिए, जिसमें सही-गलत का भान ही न रहे. गुरु नानक जी धन अर्जित करने के तरीके को लेकर कहते हैं कि- लोभ का त्याग करके, मेहनत करके और न्यायोचित तरीके से ही धन कमाना करना चाहिए.

विजय होने का तरीका: गुरु नानक देव जी कहते हैं कि दुनिया से विजयी होने या जीत हासिल करने से पहले अपने भीतर के विकारों और बुराईयों पर जीत हासिल करना सीखना जरूरी है.

सेवा से ही कर्म: गुरु नानक देव जी कहते हैं कि, जीवन में जब मौका मिले और आप समर्थ हों तो दूसरों की मदद और सेवा करने करें. सेवा करने का मौका मिले जो उसे कभी छोड़ना नहीं चाहिए. गरीब, जरूरतमंदों और असहायों की सेवा से कर्म तो बढ़ता ही है साथ ही इससे संतुष्टि और शांति की प्राप्ति होती है. इसलिए स्वार्थी बनकर सिर्फ अपने बारे में कभी न सोचें.

सबकी बात जरूरी: समता और बराबरी को लेकर गुरु नानक देव जी कहते थे कि- धर्म, जाति और लिंग के आधार भेदभाव अनुचित है. इसलिए खुद गुरु नानक देव जी सबकी और सभी धर्मों की बात करते थे. इसलिए कहा जाता है ‘नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला’. यानी आप नानक का नाम लेते हुए सबके भले की बात करें. इससे खुद का भला हो जाता है.

 ये भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म का सबसे पवित्र दिन है कार्तिक पूर्णिमा, इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज सावन सोमवार पर नाग पंचमी, पूजा, अभिषेक का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन सोमवार पर नाग पंचमी, पूजा, अभिषेक का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
Meen Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
Kumbh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget