एक्सप्लोरर

Gupt Navratri 2021: 12 फरवरी से आरंभ होगी माघ गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Magh Gupt Navratri 2021 Date: 12 फरवरी से गुप्त नवरात्रि 2021 का पर्व आरंभ होगा. शरद और चैत्र नवरात्रि की तरह माघ मास की गुप्त नवरात्रि 2021 को भी महत्वपूर्ण माना गया है.

Gupt Navratri 2021: पंचांग के अनुसार 12 फरवरी शुक्रवार से माघ मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है. इसी शुक्ल पक्ष से माघ मास की गुप्त नवरात्रि 2021 भी प्रारंभ हो रही है. मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि 2021 का पर्व महत्वपूर्ण माना गया है.

वर्ष में चार नवरात्रि पर्व होते हैं हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना गया है. नवरात्रि के पर्व में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. एक वर्ष में कुल 4 नवरात्रि पर्व होते हैं. इन्हें शरद, चैत्र, माघ और आषाढ़ नवरात्रि कहते हैं. माघ और आषाढ़ मास में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं.

तंत्र-मंत्र की साधाना के लिए उत्तम है गुप्त नवरात्रि 2021 तंत्र मंत्र की साधना के लिए गुप्त नवरात्रि को उत्तम माना गया है. ऐसा माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में की जाने वाली पूजा को जितना गुप्त रखा जाता है उतने ही उसके फलों में वृद्धि होती है.

कष्टों के निवारण के लिए करें दुर्गा सप्तशती का पाठ गुप्त नवरात्रि में विधि पूर्वक पूजा करने से कई प्रकार के कष्ट दूर होते हैं. गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है. गुप्त नवरात्रि में नियमों का कठोरता से पालन करना चाहिए.

21 फरवरी को गुप्त नवरात्रि का समापन होगा गुप्त नवरात्रि का आरंभ 12 फरवरी को होगा और समापन 21 फरवरी रविवार को किया जाएगा.

गुप्त नवरात्रि 2021 शुभ मुहूर्त 12 फरवरी को गुप्त नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त (Gupt Navratri 2021 Kalash Sthapana) सुबह 8:34 से 9:59 बजे तक है. इस दिन पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:58 बजे तक रहेगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 2021 दस दिनों की होगी. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि 17 और 18 फरवरी को दोनों दिन षष्टी की तिथि होगी.

इन बातों का रखें ध्यान माघ गुप्त नवरात्रि 2021 पर तंत्र, मंत्र और विशेष प्रकार की साधना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. इस नवरात्रि पर दस महाविद्याएं की पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि  2021में अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है. इसके साथ प्रातकाल और शाम के समय में पूजा और आरती करनी चाहिए. अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत का पारण करना चाहिए.

माघ गुप्त नवरात्र 2021- कार्यक्रम  12 फरवरी: प्रतिपदा मां शैलपुत्री, घटस्थापना. 13 फरवरी: मां ब्रह्मचारिणी देवी पूजा. 14 फरवरी: मां चंद्रघंटा देवी पूजा. 15 फरवरी: मां कुष्मांडा देवी पूजा. 16 फरवरी: मां स्कंदमाता देवी पूजा. 17 और 18 फरवरी षष्ठी तिथि: मां कात्यानी देवी पूजा. 19 फरवरी सप्तमी तिथि: मां कालरात्रि देवी पूजा. 20 फरवरी अष्टमी तिथि: मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी. 21 फरवरी नवमी तिथि: मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण.

Maha Shivaratri 2021: महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है, जानें निशिता काल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget