एक्सप्लोरर

Grih Pravesh Rules 2022: गृह प्रवेश में इन गलतियों से भंग हो जाती है शांति, घर में होता है कलह का वास

Grih Pravesh Rules 2022: गृह प्रवेश में इन गलतियों से भंग हो जाती है शांति घर में होता है कलह का वातावरण

Grih Pravesh Rules 2022: हिंदू धर्म में गृहप्रवेश का महत्व बहुत है. घर को मंदिर की संज्ञा दी जाती है. हिंदू धर्म में घर में बिना पूजा पाठ के प्रवेश करना वर्जित माना जाता है. नया घर बनाया जाता है तो ऐसा कहा जाता है कि सबसे पहले इसमें ग्रह शांति की पूजा हो. दशो दिगपाल, रक्षपाल, ग्राम देवता और स्थान देवता की पूजा करके ही नूतन घर में प्रवेश करना चाहिए. तभी घर में माँ लक्ष्मी का वास होगा. ऐसे में कल यानी 3 मई मंगलवार के दिन अक्षय तृतीया की अति पावन सुगम तिथि है. इस शुभ तिथि को शुभ एवं मांगलिक कार्यों को करने के लिए अत्यंत फलदायी और विलक्षण माना जाता है. इस दिन भूमि पूजन और गृह प्रवेश से लेकर मुंडन, तिलक, विवाह तक के सभी संस्कार किये जा सकते हैं. ऐसे में यदि गृह प्रवेश करने जा रहें हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

गृहप्रवेश के समय इन विशेष बातों का ध्यान रखें

  • शुभ मुहूर्त में ही गृहप्रवेश संबंधी पूजा का प्रारंभ और अंत होना चाहिए.
  • घर को फूल मालाओं से सुसज्जित करके मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदनवार बनाकर सजा देना चाहिए.
  • घर ईशान कोण पर पूजा के लिए आवश्यकता अनुसार चौकी स्थापित करके उस पर नवग्रह, दसो दिगपाल, रक्षपाल, ग्राम देवता, स्थान देवता आदि को विधिवत स्थान देकर गृहस्वामी को गृहस्वामिनी के साथ पूजन करना चाहिए.
  • मुख्य द्वार पर दोनों ओर जल भरे कलश पर दीपक जलाकर रखना चाहिए.
  • सुहागिनों के साथ कन्या और गाय की पूजा करके, दायां पैर पहले अंदर करके प्रवेश करना चाहिए.
  • मुख्य द्वार के बाद रसोईघर की पूजा जरूर कराई जाए.
  • इस दिन रसोईघर में सर्वप्रथम दूध उबालना या दूध से जुड़ा पकवान बनाया जाना शुभ माना जाता है. इसीलिए चूल्हे पर खीर बनाई जाती है.
  • गृहस्वामी गृहप्रवेश की पूजा के उपरांत सत्यनारायण व्रत कथा जरूर सुनें.
  • विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद इष्ट मित्रों के साथ प्रसाद वितरण किया जाए.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण
Putrada Ekadashi 2026: एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget